MG Hector Tomahawk की एंट्री! जानें EV और PHEV में क्या है फर्क?
MG Hector Tomahawk ने भारतीय कार बाजार में एक नया विकल्प पेश किया है. इस SUV में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर का साथ मिलता है, जबकि इसका EV वर्जन भी मौजूद है. PHEV मॉडल की खास बात इसकी लंबी रेंज है, जो 1,100 KM से ज्यादा बताई गई है. वहीं EV मॉडल भी अच्छी रेंज के साथ आता है. इस वीडियो में जानेंगे MG Hector Tomahawk में क्या खास है, इसकी रेंज और फीचर्स कैसे हैं और PHEV मॉडल भारतीय ग्राहकों के लिए कितना काम का हो सकता है. साथ ही समझेंगे कि पेट्रोल, Hybrid और EV के बीच यह SUV कहां फिट होती है.
