डिस्काउंट घटी, इनवेंटरी फिर बढ़ी, क्या कार बाजार से दूर हो रहे ग्राहक?
भारतीय कार बाजार त्योहारी सीज़न के लिए तैयार है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई नज़र आ रही है. डीलरों के पास कारों का स्टॉक बढ़कर 38 से 40 दिन का हो गया है. अगस्त में कार कंपनियों ने डीलरों को लगभग 4.39 लाख गाड़ियां भेजीं, जबकि खुदरा बिक्री केवल 4.02 लाख यूनिट रही. यानी करीब 37,000 कारें अतिरिक्त खड़ी हैं. कंपनियां उम्मीद कर रही हैं कि नवरात्रि से दिवाली तक ग्राहक शोरूम में उमड़ेंगे और गाड़ियों की बिक्री तेज़ी से बढ़ेगी.
हालांकि, मौजूदा हालात में डीलर्स कम डिस्काउंट देने पर अड़े हुए हैं, जबकि ग्राहक बढ़ती क़ीमतों और भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण खरीदारी में हिचकिचा रहे हैं. अब सवाल यह है कि क्या यह त्योहारी सीज़न अतिरिक्त स्टॉक को खपा पाएगा या बड़े डिस्काउंट की आवश्यकता होगी. भारतीय ऑटो बाज़ार के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है.
More Videos
Petrol और EV के बीच आ गया नया विकल्प! Flex-Fuel Cars बदलेंगी गाड़ी चलाने का तरीका?
EV Charging का बड़ा संकट! ₹2000 करोड़ की Scheme से 2030 की जरूरत का 2% भी पूरा नहीं?
1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज! फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने आ सकती हैं ये 2 हाइब्रिड SUV
