8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को राहत, मीटिंग में बन गई 140 में से 125 मुद्दों पर बात!

रेलवे कर्मचारियों के लिए 8th Pay Commission को लेकर चर्चा सिर्फ बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी से कहीं ज्यादा है. ट्रैवलिंग अलाउंस (TA), ओवरटाइम (OT), एरियर, प्रमोशन, वैकेंसी, काम के घंटे, घर, मेडिकल सुविधाएं और सुरक्षित काम करने के हालात जैसे मुद्दे भी उतने ही जरूरी हैं. नेशनल काउंसिल (NC-JCM) के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के साथ मीटिंग में 140 में से लगभग 125 मुद्दों पर चर्चा हुई और उनमें से कई पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया गया है.

इस मामले में सवाल उठता है 8th Pay Commission को लेकर रेलवे कर्मचारियों की असल मांगें क्या हैं और इनका उनकी कमाई और उनकी नौकरी दोनों पर क्या असर पड़ सकता है?

Short Videos