AI की बढ़ती बिजली जरूरत से इन 2 स्टॉक्स को मिलेगा फायदा! दिया 532% तक रिटर्न; फोकस में रखें
AI के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा सेंटर की बिजली जरूरत तेजी से बढ़ रही है. Deloitte के मुताबिक 2035 तक AI डेटा सेंटर पावर डिमांड 30 गुना बढ़ सकती है. Shivalik Bimetal Controls और Rishabh Instruments इस थीम से जुड़े कंपोनेंट और Measurement Solutions बनाती हैं. दोनों कंपनियों के डेटा सेंटर कारोबार और क्षमता विस्तार में भी आगे बढ़ने की योजनाएं हैं.
Highlights
- अब डेटा सेंटर सिर्फ कंप्यूटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली जगह नहीं रह गए हैं.
- ये बड़े पावर कंज्यूमर बन रहे हैं.
- इससे बिजली की सप्लाई, उसे मापने और मैनेज करने वाले उपकरणों की मांग भी बढ़ रही है.
AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर की संख्या और उनकी बिजली की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है. अब डेटा सेंटर सिर्फ कंप्यूटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली जगह नहीं रह गए हैं, बल्कि ये बड़े पावर कंज्यूमर बन रहे हैं. इससे बिजली की सप्लाई, उसे मापने और मैनेज करने वाले उपकरणों की मांग भी बढ़ रही है.
ग्लोबल डेटा सेंटर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर मार्केट के 2035 तक करीब 15% CAGR से बढ़कर 45 बिलियन डॉलर यानी करीब 4.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है. वहीं, Deloitte के मुताबिक 2035 तक AI डेटा सेंटर की पावर डिमांड 30 गुना तक बढ़ सकती है. इस बढ़ती जरूरत के बीच भारत की दो कंपनियां अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स और मेजरमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध करा रही हैं. इनमें Shivalik Bimetal Controls और Rishabh Instruments शामिल हैं.
पहला है Shivalik Bimetal Controls
Shivalik Bimetal Controls (SBCL) इलेक्ट्रिकल डिवाइस, Electric Vehicles, Smart Meters और घरेलू उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले खास कंपोनेंट बनाती है. कंपनी Thermostatic Bimetals, Shunt Resistors, Silver Electrical Contacts, Bus Bar Connectors और PCBA Assemblies जैसे प्रोडक्ट बनाती है. Q1FY27 में कंपनी की रेवेन्यू में Shunt Resistors की हिस्सेदारी 37% रही. इसके बाद Thermostatic Bimetals की हिस्सेदारी 35% और इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्ट की 28% रही. कंपनी की कुल रेवेन्यू में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 54% थी.
कंपनी अब कम मार्जिन वाले इस्तेमाल के लिए तैयार रॉ स्ट्रिप्स से आगे बढ़कर ज्यादा उच्च-सटीकता वाले तैयार पुर्जे और Sub-assemblies बनाने पर फोकस कर रही है.
डेटा सेंटर से कैसे मिलेगा फायदा?
डेटा सेंटर में बिजली को बांटने, मापने और मैनेज करने के लिए कम-रेजिस्टेंस वाले EB-वेल्डेड शंट और हाई-करंट बस बार्स जैसे कंपोनेंट की जरूरत होती है. SBCL इन कंपोनेंट का निर्माण करती है. इनका इस्तेमाल Power Distribution Units, इन्वर्टर और पावर मॉड्यूल में किया जाता है. इससे Current Sensing और Energy Measurement को ज्यादा सटीक बनाने में मदद मिलती है. इसके अलावा कंपनी High-pressure Diffusion-bonded Bimetals भी बनाती है. इनका इस्तेमाल Switchgear और Circuit Breakers में Thermal Protection और Circuit Interruption के लिए होता है.
कारोबार के आंकड़े भी मजबूत
Q1FY27 में SBCL की Revenue 33.4% बढ़कर ₹182.2 करोड़ हो गई. EBITDA 35.3% बढ़कर 43.2 करोड़ रुपये रहा और EBITDA Margin 23.7% रहा. वहीं, नेट प्रॉफिट 44.9% बढ़कर 33 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के Working Capital Days भी 13 दिन सुधरकर 245 दिन हो गए.
Management को FY27 में Consolidated Revenue में 20-30% की Growth की उम्मीद है. Pune R&D और Cell Contacting System Facility के Phase 1 के चालू होने से कंपनी को Forward Integration में मदद मिल सकती है. इस Plant से तीन साल में 300 से 400 करोड़ रुपये की रेवेन्यू क्षमता बनने का अनुमान है.
कंपनी के शेयर का हाल ?
Shivalik Bimetal Controls का शेयर 25 सितंबर को 1154 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 0.99% की तेजी रही. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6650 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्ते का हाई 1216 रुपये और लो 369 रुपये है. वैल्यूएशन की बात करें तो कंपनी का P/E 62.4 है, जबकि बुक वैल्यू 83.6 रुपये है. कंपनी का ROCE 26.6% और ROE 21.8% है. वहीं, डिविडेंड यील्ड 0.35% है और फेस वैल्यू 2 रुपये है.
कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 2 फीसदी का रिटर्न दिया है. खास बात ये है कि सिर्फ 6 महीने में 206 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. एक साल में 114 फीसदी तो वहीं लॉन्ग टर्म यानी 5 साल में 532 फीसदी का रिटर्न दिया है.
दूसरा शेयर है Rishabh Instruments
Rishabh Instruments बिजली और Energy Parameters को Measure, Monitor, Control, Record, Analyse और Optimise करने वाले Solutions बनाती है. डेटा सेंटर में कंपनी एनर्जी मीटर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन उपलब्ध कराती है, जिससे बिजली की खपत को मापा और ट्रैक किया जा सकता है. इसके अलावा कंपनी Low-voltage और Medium-voltage Current Transformers भी बना रही है. इन्हें Energy Meters के साथ इस्तेमाल करके ज्यादा Electrical Current को Monitor किया जाता है.
Data Centre से मिल रहे आर्डर
Rishabh Instruments को Data Centre से अपना पहला बड़ा Order मिला था. इसके बाद कंपनी को 3-4 और डेटा सेंटर ऑर्डर के प्रोजेक्ट मिले हैं. फिलहाल कंपनी करीब 10 और डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए Bidding कर रही है. डेटा सेंटर एप्लिकेशन कंपनी के Electrical & Electronics Instrumentation यानी EEI Segment के लिए एक प्रमुख Growth Driver बन रहे हैं.
Q1FY27 में कंपनी की कुल Revenue में EEI Segment की हिस्सेदारी 77.7% रही, जबकि High Pressure Die Casting यानी HPDC Segment की हिस्सेदारी 22.3% रही.
EEI Segment की Revenue 34% बढ़ी
Q1FY27 में Rishabh Instruments के EEI Segment की Revenue 34% बढ़कर 154 करोड़ रुपये हो गई. Segment EBITDA 72.8% बढ़कर 36.8 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 23.9% रहा. सेगमेंट नेट प्रॉफिट भी 59.5% बढ़कर 25.3 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के मुताबिक, Current Transformers, Renewable Energy Products, Industrial Automation और डेटा सेंटर एप्लिकेशन की मजबूत ग्लोबल डिमांड से सेगमेंट को फायदा मिला.
कंपनी के शेयर का हाल?
Rishabh Instruments का शेयर 25 सितंबर को 712 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 1.03% की तेजी रही. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2754 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्ते का हाई 852 रुपये और लो 315 रुपये है. वैल्यूएशन की बात करें तो कंपनी का P/E 34.1 है, जबकि बुक वैल्यू 193 रुपये है. कंपनी का ROCE 14.5% और ROE 12.0% है.
कंपनी के शेयर सिर्फ 3 महीने में 24.86 फीसदी का रिटर्न दिया है. 6 महीने में 711 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर ने 79 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में 54 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- EPFO Wage Ceiling: ₹15,000 से ₹25,000 हुआ वेज सीलिंग, अब PF का कितना बदलेगा हिसाब?
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹100 से कम कीमत, रिटर्न 3698% तक! इन 3 शेयरों ने कराई शानदार कमाई; रखें नजर
Monday Stock Market: सोमवार को संभलेगा बाजार या फिर बढ़ेगी गिरावट? ये 5 ट्रिगर तय करेंगे चाल
रिटायरमेंट के बाद शेयर बाजार गिरा तो आपकी सेविंग्स का क्या होगा?
