Skoda-Volkswagen का नया प्लान, भारत में आएंगी 4 नई कारें; जानें क्या होगा खास
Skoda Auto Volkswagen India भारत में 4 नई कारें लाने की तैयारी कर रही है. इनमें Skoda Slavia फेसलिफ्ट, Skoda Superb, Volkswagen Virtus फेसलिफ्ट और Volkswagen की नई सब 4 मीटर SUV शामिल हैं. नई Slavia में नए डिजाइन के साथ AI वॉइस कंट्रोल, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा.
Highlights
- Skoda Volkswagen India 4 नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में.
- Skoda Slavia Facelift फेस्टिव सीजन में होगी उपलब्ध.
- नई Slavia में AI वॉइस कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा.
अगर आप आने वाले समय में Skoda या Volkswagen की नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Skoda Auto Volkswagen India भारत में 4 नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है. इनमें Slavia फेसलिफ्ट, Superb और Volkswagen Virtus फेसलिफ्ट शामिल हैं. इसके अलावा Volkswagen 2027 में नई सब 4 मीटर SUV भी लॉन्च करेगी. नई Slavia में कई नए फीचर मिलेंगे, जबकि Superb में नया पावरट्रेन दिया जाएगा. वहीं नई SUV को भारत में ही बनाया जाएगा.
Skoda Slavia फेसलिफ्ट में मिलेंगे नए फीचर
Skoda ने नई Slavia को 18 अगस्त 2026 को पेश किया था. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और फेस्टिव सीजन में यह कार ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी. नए मॉडल में LED हेडलैंप, टेललैंप, सीक्वेंशियल इंडिकेटर और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं. इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं. 1.0 लीटर TSI इंजन के साथ नया 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. वहीं 1.5 लीटर TSI इंजन के साथ 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स जारी रहेगा.
Slavia में AI वॉइस कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा
नई Slavia में कई नए फीचर जोड़े गए हैं. इसमें AI आधारित वॉइस कंट्रोल सिस्टम और 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलेगा. कार में 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है. इसके अलावा बाहरी डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं. नई लाइटिंग और अलॉय व्हील कार के अपडेट का हिस्सा हैं. कंपनी फेस्टिव सीजन के दौरान इस कार को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करेगी.
Skoda Superb की भारत में वापसी
Skoda भारत में चौथी पीढ़ी की Superb को भी लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसके लिए Expression of Interest लेना शुरू कर दिया है. कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही के अंत तक शुरू होगी. भारत में मिलने वाली Superb में Laurin and Klement वेरिएंट स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा. इसमें 2.0 लीटर TDI डीजल इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 150 hp की पावर और 360 Nm का टॉर्क देगा. इंजन के साथ 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलेगा.
Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट भी आएगा
Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल भी तैयार कर रही है. इसके टेस्ट मॉडल भारत में देखे जा चुके हैं और इसकी टेस्टिंग चल रही है. नए मॉडल में आगे और पीछे के डिजाइन में बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें नई लाइटिंग, बदले हुए बंपर और अतिरिक्त फीचर मिलने की उम्मीद है. मौजूदा 1.0 लीटर और 1.5 लीटर TSI इंजन जारी रह सकते हैं. 1.0 लीटर इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की रिपोर्ट है, लेकिन Volkswagen ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें- नई Tata Aeris में हैं ये 5 फीचर्स जो Maruti Dzire में भी नहीं! नई गाड़ी लेने से पहले जान लें
2027 में आएगी Volkswagen की नई SUV
Volkswagen ने 21 अगस्त को भारत में नई सब 4 मीटर SUV लाने की घोषणा की थी. यह SUV 2027 में लॉन्च होगी और इसे भारत में ही बनाया जाएगा. यह India specific MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Taigun, Virtus और Skoda Kylaq जैसे मॉडल में होता है. कंपनी ने अभी SUV के नाम और इंजन की जानकारी नहीं दी है. 1.0 लीटर TSI इंजन इसके संभावित विकल्पों में से एक हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
Latest Stories
नई Tata Aeris में हैं ये 5 फीचर्स जो Maruti Dzire में भी नहीं! नई गाड़ी लेने से पहले जान लें
100% एथेनॉल से चलेगी ये कार, खर्च पड़ेगा ₹25 लीटर पेट्रोल जितना! अक्टूबर में होगी लॉन्च
Maruti-Toyota की नींद उड़ाने आ रही Renault Duster Hybrid! लॉन्च में बचे हैं इतने दिन
