नई Tata Aeris में हैं ये 5 फीचर्स जो Maruti Dzire में भी नहीं! नई गाड़ी लेने से पहले जान लें

Tata Aeris vs Maruti Dzire: सेडान सेगमेंट में मुकाबला और भी ज्यादा बढ़ गया है, टाटा मोटर्स ने हाल ही में नई एरिस को लॉन्च किया है. इस गाड़ी में पांच ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो मारुति सुजुकी की पॉपुलर डिजायर में भी नहीं मिलते हैं.

टाटा एरिस बनाम डिजायर Image Credit: टाटा मोटर्स/मारुति सुजुकी

Highlights

  • टाटा एरिस की कीमत 5.29 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू.
  • वेंटिलेटेड सीट्स वाली पहली सेडान कार.
  • 360 डिग्री कैमरा की भी सुविधा.

टाटा मोटर्स की नई Tata Aeris ग्राहकों के लिए 5.29 लाख की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) में लॉन्च हो चुकी है, ये गाड़ी आपको टिगोर का ही नया वर्जन लग सकती है. कंपनी ने इस गाड़ी में नया डिजाइन वाला एक्सटीरियर और ज्यादा मॉडर्न केबिन है लेकिन एरिस असल में अपनी फ़ीचर लिस्ट में सबसे अलग है.

यह उस सेगमेंट में खास तौर पर दिलचस्प हो जाता है जिस पर Maruti Suzuki Dzire का दबदबा है, जो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है. जहां डिजायर सेल्स और ब्रैंड में आगे बनी हुई है, वहीं एरिस मॉडर्न कम्फर्ट, सुविधा और टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ आती है. टाटा की स्ट्रैटेजी साफ लगती है कि सेल्स की लड़ाई में सीधे मुकाबला करने के बजाय, एरिस उन खरीदारों को जीतना चाहती है जो एक किफायती कीमत पर बेहतर फ़ीचर एक्सपीरियंस चाहते हैं.

वायरलेस चार्जिंग की सुविधा

एनडीटीवी ऑटो के मुताबिक, Tata Aeris में सेंटर कंसोल में इंटीग्रेटेड डुअल स्मार्टफोन डेक के साथ सुविधा का लेवल भी बढ़ाया गया है. इस सेटअप में एक डेडिकेटेड फोन होल्डर और वायरलेस चार्जिंग पैड शामिल है. टॉप Accomplished वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है, लेकिन Maruti Suzuki Dzire में ये फीचर नहीं है.

फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स

Tata Aeris अपने सेगमेंट की पहली सेडान है जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं, यह फीचर आमतौर पर ज्यादा प्रीमियम गाड़ियों में मिलता है. ये फीचर आपको टॉप Accomplished वेरिएंट में मिलेगा जिसकी कीमत 8.19 लाख (एक्स शोरूम) है. यह फीचर लेदरेट सीट के साथ आता है, जिससे कॉम्पैक्ट सेडान को ज्यादा बढ़िया केबिन एक्सपीरियंस मिलता है.

360 डिग्री कैमरा

टाटा एरिस अपने सेगमेंट की पहली कार है जिसमें दोनों ORVMs के लिए ब्लाइंड व्यू मॉनिटर दिया गया है, जिसे 360 डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. Creative वेरिएंट से उपलब्ध, यह होंडा अमेज के सिंगल-साइड ब्लाइंड-स्पॉट कैमरा सेटअप से आगे है, यह फीचर मारुति सुजुकी डिज़ायर में भी उपलब्ध नहीं है.

इन-बिल्ट डैशकैम

टाटा एरिस में इंटीग्रेटेड डैशकैम रिकॉर्डर है जो कार के सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम का इस्तेमाल कर गाड़ी के आगे, पीछे और दोनों तरफ से फुटेज कैप्चर करता है. Accomplished वेरिएंट में ये फीचर आपको मिलेगा, बिल्ट-इन सेटअप बिना किसी एक्स्ट्रा एक्सेसरीज के सिक्योरिटी और सुविधा की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है. वहीं, Maruti Dzire में फिलहाल इस तरह की सुविधा नहीं है.

बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

टाटा एरिस में सबसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसका साइज़ 10.25 इंच है. Creative वेरिएंट में मिलने वाला यह सिस्टम होंडा अमेज और हुंडई ऑरा में 8 इंच यूनिट के साथ-साथ मारुति सुजुकी डिजायर में 9 इंच डिस्प्ले को भी पीछे छोड़ता है.

ये भी पढ़ें- Maruti-Toyota की नींद उड़ाने आ रही Renault Duster Hybrid! लॉन्च में बचे हैं इतने दिन