भारत में जल्द लॉन्च होंगी 9 Hybrid SUVs, Creta से लेकर Fronx तक कई बड़े नाम शामिल; देखें लिस्ट
भारत में जल्द 9 नई Hybrid SUVs लॉन्च हो सकती हैं. इनमें Honda Elevate Hybrid, Hyundai Creta Hybrid, Kia Seltos Hybrid और Tata Sierra Hybrid जैसे बड़े नाम शामिल हैं. बढ़ती पेट्रोल कीमतों और बेहतर माइलेज की मांग के बीच कंपनियां Hybrid टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही हैं.

Upcoming Hybrid SUVs: भारतीय ऑटो बाजार में SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है. ग्राहक अब सिर्फ दमदार लुक और फीचर्स ही नहीं, बल्कि बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च वाली गाड़ियों की तलाश में हैं. यही वजह है कि अब कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी लोकप्रिय पेट्रोल SUVs को Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. आने वाले वर्षों में भारत में 9 लोकप्रिय SUVs Hybrid अवतार में दस्तक दे सकती हैं. इनमें Honda Elevate, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Fronx और Tata Sierra जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
Honda Elevate Hybrid
Cartoq की रिपोर्ट के मुताबिक, Honda अपनी लोकप्रिय SUV Elevate का स्ट्रॉन्ग Hybrid वर्जन लाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि इसका नया मॉडल फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च होगा. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन आधारित Hybrid सिस्टम दिया जा सकता है. साथ ही बेहतर बैटरी पैक और नया इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगा.
Renault Duster Hybrid
रिपोर्ट के मुताबिक, नई जनरेशन Renault Duster का Hybrid मॉडल इस साल दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है. इसमें 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग Hybrid पावरट्रेन मिलेगा, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और बैटरी पैक शामिल होंगे. यह SUV करीब 160 हॉर्सपावर ताकत दे सकती है.
Hyundai Creta Hybrid
भारत की सबसे लोकप्रिय SUVs में शामिल Hyundai Creta का अगला जनरेशन मॉडल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आ सकता है. कंपनी इसमें नया 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग Hybrid इंजन देने की तैयारी कर रही है.
Kia Seltos Hybrid
Kia Seltos को भी 2027 में Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 1.5 लीटर Hybrid इंजन मिलने की संभावना है. कंपनी इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतार सकती है.
Kia Sonet Hybrid
सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की लोकप्रिय Sonet को भी Hybrid इंजन के साथ लाया जाएगा. इसका अगला जनरेशन मॉडल 2028-2029 तक लॉन्च हो सकता है.
Hyundai Alcazar Hybrid
रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Alcazar में भी Hybrid टेक्नोलॉजी आने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2027 तक इसका Hybrid मॉडल बाजार में आ सकता है.
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
Maruti Suzuki इस साल Fronx फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है, जिसमें Hybrid इंजन मिलेगा. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन आधारित सीरीज Hybrid सिस्टम दिया जा सकता है. बेहतर माइलेज इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी.
Toyota Taisor Hybrid
Maruti Fronx Hybrid आने के बाद Toyota अपनी Taisor SUV में भी यही पावरट्रेन दे सकती है. इससे Toyota को कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूती मिल सकती है.
Tata Sierra Hybrid
नई Tata Sierra भविष्य में Hybrid अवतार में आ सकती है. कंपनी इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन आधारित Hybrid सेटअप दे सकती है.
यह भी पढ़ें: IPO Next Week: KTM-Chetak बेचने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, जुटाएगी ₹651200000; जानें GMP का हाल