IPO Next Week: KTM-Chetak बेचने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, जुटाएगी ₹651200000; जानें GMP का हाल
NSE SME प्लेटफॉर्म एक नया आईपीओ निवेशकों के लिए पेश होने जा रहा है. यह बुक बिल्ड इश्यू करीब ₹65.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखता है. जुटाई गई राशि का उपयोग शोरूम विस्तार और वर्किंग कैपिटल के लिए होगा.
Amba Auto Sales & Services SME IPO: अगले हफ्ते गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने और उनकी सर्विस देने वाली कंपनी Amba Auto Sales & Services का IPO खुलने वाला है. इस इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से लगभग ₹65.12 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. फ्रेश इश्यू होने की वजह से आईपीओ का पूरा पैसा कंपनी के पास ही जाएगा. जुटाई गई राशि का उपयोग नए शोरूम खोलने, मौजूदा शोरूम के नवीनीकरण और कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश सीमा ₹2.7 लाख तय की गई है. अगले हफ्ते सिर्फ एक आईपीओ खुल रहा है.
Amba Auto Sales & Services SME IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| आईपीओ लिस्टिंग | NSE SME |
| आईपीओ प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| इश्यू साइज | ₹65.12 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹61.86 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹130.00 – ₹135.00 प्रति शेयर |
यह भी पढें: Playsimple Games IPO: मोबाइल गेमिंग कंपनी ला रही ₹3150 करोड़ का IPO, निवेशकों की नजरें टिकीं
करने होंगे इतने निवेश
रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ में निवेश करने की न्यूनतम राशि ₹2,70,000 रखी गई है. इसमें कम से कम 2 लॉट खरीदने होते हैं, और इन 2 लॉट में कुल 2,000 शेयर शामिल होते हैं. यानी अगर आप इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 2,000 शेयर खरीदने होंगे, जिसके लिए ₹2.7 लाख का निवेश जरूरी है.
GMP का क्या है हाल?
25 अप्रैल 2026 12:37 PM तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹0 चल रहा है. इसका मतलब है कि अभी ग्रे मार्केट में इस शेयर की कोई अतिरिक्त मांग या प्रीमियम नहीं है. अनुमानित लिस्टिंग प्राइस भी ₹135 ही है, यानी शेयर अपने इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हो सकता है और निवेशकों को फिलहाल कोई लिस्टिंग गेन (मुनाफा) मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि इसमें बदलाव आ सकते हैं.
इन पैसों का क्या करेगी कंपनी?
| इश्यू का उद्देश्य | अनुमानित राशि (₹ करोड़) |
|---|---|
| नए शोरूम स्थापित करने और मौजूदा शोरूम के नवीनीकरण के लिए | 6.32 करोड़ |
| वर्किंग कैपिटल के लिए | 43.00 करोड़ |
| अन्य काम के लिए | 15.8 करोड़ |
क्या करती है कंपनी?
Amba Auto Sales & Service साल 2005 में शुरू हुई थी. यह कंपनी Bajaj Auto Limited और LG Electronics India Limited की अधिकृत डीलर है. यह दो मुख्य काम करती है. पहला, यह Bajaj के मोटरसाइकिल, स्कूटर (जैसे Chetak), स्पोर्ट्स बाइक (KTM) और तीन पहिया वाहन बेचती और उनकी सर्विस भी करती है. दूसरा, यह LG के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और छोटे घरेलू उपकरण बेचती है.
यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Playsimple Games IPO: मोबाइल गेमिंग कंपनी ला रही ₹3150 करोड़ का IPO, निवेशकों की नजरें टिकीं
पैसा रखें तैयार! ₹88 करोड़ का खुल रहा IPO, दांव लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जानें GMP का हाल
NSE IPO की मंजूरी के और करीब पहुंचा, SEBI पैनल ने 1800 करोड़ के सेटलमेंट प्रस्ताव को दी हरी झंडी
