TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Playsimple Games IPO: मोबाइल गेमिंग कंपनी ला रही ₹3150 करोड़ का IPO, निवेशकों की नजरें टिकीं

PlaySimple Games ने IPO लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India के पास DRHP दाखिल किया है. खास बात यह है कि यह IPO पूरी तरह Offer for Sale यानी OFS होगा. इसका मतलब कंपनी को इस इश्यू से सीधे पैसा नहीं मिलेगा. यह IPO निवेशकों के लिए गेमिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका बन सकता है.

आईपीओ Image Credit: Money9live

PlaySimple Games: भारत की मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और अब इस सेक्टर की कंपनियां शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं. इसी कड़ी में PlaySimple Games ने IPO लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India के पास DRHP दाखिल किया है.

खास बात यह है कि यह IPO पूरी तरह Offer for Sale यानी OFS होगा. इसका मतलब कंपनी को इस इश्यू से सीधे पैसा नहीं मिलेगा. यह IPO निवेशकों के लिए गेमिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका बन सकता है. PlaySimple Games पहले से ही ग्लोबल स्तर पर मजबूत पहचान बना चुकी है और इसके कई गेम्स दुनिया भर में लोकप्रिय हैं.

क्या है पूरा मामला

PlaySimple Games ने IPO के लिए DRHP दाखिल किया है. इस इश्यू का साइज करीब 3,150 करोड़ रुपये का है. यह पूरी तरह OFS है, यानी कंपनी के प्रमोटर अपने शेयर बेचेंगे. इस IPO में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा. इसका मतलब है कि कंपनी को इस इश्यू से कोई फंड नहीं मिलेगा. IPO से मिलने वाला पैसा प्रमोटर के पास जाएगा.

IPO से कंपनी को क्या फायदा

कंपनी का कहना है कि लिस्टिंग से उसकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी. साथ ही शेयर बाजार में लिस्ट होने से निवेशकों को शेयर खरीदने और बेचने में आसानी होगी. इस इश्यू को Axis Capital, Morgan Stanley India और JP Morgan India मैनेज करेंगे. कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे.

निवेशकों के लिए हिस्सा

  • IPO में 50% हिस्सा बड़े निवेशकों के लिए
  • 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए
  • 15% हिस्सा अन्य निवेशकों के लिए रखा गया है.

कंपनी का बिजनेस क्या है

PlaySimple Games एक मोबाइल गेमिंग कंपनी है. यह मनोरंजन वाले गेम्स बनाती है, जिन्हें लोग मोबाइल पर खेलते हैं.
कंपनी के पास 30 से ज्यादा गेम्स हैं. कंपनी के गेम्स दुनिया भर में खेले जाते हैं. Word Search Explorer जैसे गेम कई देशों में बहुत लोकप्रिय हैं. PlaySimple Games का IPO गेमिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका दे सकता है. हालांकि कंपनी को सीधे पैसा नहीं मिलेगा, लेकिन ब्रांड और पहचान मजबूत होने की उम्मीद है. निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.