TVS iQube और Hero Vida पर भारी पड़ा ये Electric Scooter, एक साल में 83.77% बढ़ी सेल्स

Best Electric Scooters: फेस्टिव सीजन यानी पिछले महीने अक्टूबर 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. तीन ऐसे स्कूटर्स हैं जिन्होंने अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ 114.46 फीसदी तक की ग्रोथ दर्ज की है.

बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर Image Credit: बजाज ऑटो

फेस्टिव सीजन के दौरान पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेल्स में तेजी देखने को मिली. पिछले महीने के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में ग्राहकों ने कौन से Electric Scooter को सबसे ज्यादा पसंद किया. हम आज आपको सेल्स के मामले में टॉप 3 मॉडल्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है.

Best Electric Scooters: ये हैं टॉप 3 मॉडल्स

Bajaj Chetak ने मारी बाजी: सेल्स के आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो के इस पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर ने पहला पायदान हासिल किया. पिछले महीने अक्टूबर में इस स्कूटर की 64,134 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अक्टूबर में इस स्कूटर की 34900 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से इस स्कूटर ने 83.77 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.

Bajaj Chetak Price: कंपनी की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, बजाज चेतक की कीमत 1,08,582 रुपए (एक्स शोरूम) से 1,63,328 रुपए (एक्स शोरूम) तक है.

दूसरे नंबर पर है TVS का ये स्कूटर: टीवीएस मोटर का पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की पिछले महीने अक्टूबर में 50,570 यूनिट्स बिकी जबकि पिछले साल अक्टूबर में 31,989 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से इस स्कूटर ने 58.09 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.

TVS iQube Price: टीवीएस मोटर की ऑफिशियल साइट के अनुसार, इस स्कूटर की कीमत 1,08,993 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. iQube S की कीमत 1,17,642 रुपए (एक्स शोरूम) और iQube ST की कीमत 1,58,834 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है.

तीसरे पायदान पर Hero Vida: हीरो मोटोकॉर्प का ये पॉपुलर स्कूटर सेल्स के मामले में तीसरे पायदान पर है, अक्टूबर 2026 में इस स्कूटर की 30,065 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने इस स्कूटर की 14019 यूनिट्स बेची थी. इसका मतलब इस स्कूटर की एक साल में सेल्स 114.46 फीसदी बढ़ी है.

Hero Vida Price: विडावर्ल्ड की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, VX2 Go की कीमत 79,999 रुपए (एक्स शोरूम) से और 95000 रुपए (एक्स शोरूम) तक है.

ये भी पढ़ें-Mahindra XEV 9S निकली लोहे जैसी मजबूत, Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में गाड़े झंडे, मिली 5 स्टार रेटिंग