Kinetic ने उतारा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में देगा 132 किलोमीटर तक की रेंज

Kinetic DX Plus: काइनेटिक ने ग्राहकों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, इस स्कूटर को 3.1kWh बैटरी के साथ उतारा गया है. ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज में 132 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगा.

इलेक्ट्रिक स्कूटर Image Credit: Kinetic/Instagram

Highlights

  • काइनेटिक ने उतारा DX प्लस वेरिएंट.
  • फुल चार्ज में 132 किलोमीटर की रेंज.
  • 3.1kWh बैटरी से है पैक्ड.

Kinetic ने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइन-अप को एक नए लॉन्ग-रेंज DX प्लस वेरिएंट के साथ बढ़ाया है, कंपनी ने इस स्कूटर को 3.1kWh बैटरी के साथ उतारा है. ये स्कूटर उन लोगों की जरूरत को पूरा करेगा जो सिंगल चार्ज पर ज्यादा दूरी वाला स्कूटर खरीदना चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 132 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है.

Kinetic DX Scooter Price

DX रेंज की कीमत 1 लाख 18 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है जबकि नए DX Plus का 3.1kWh वेरिएंट रेंज के मामले में सबसे ऊपर है. इस प्राइस रेंज में ये स्कूटर Bajaj Chetak और TVS iQube जैसे स्कूटर्स को टक्कर दे सकता है, ये स्कूटर्स भी आपको इसी रेंज में मिल जाएंगे.

DX प्लस वेरिएंट में बड़ी बैटरी

नए काइनेटिक DX प्लस के 3.1kWh वेरिएंट से पहले कंपनी 2.6kWh वर्जन को बेचती थी, अब प्लस वेरिएंट आपको दो ऑप्शन्स में मिलेगा. इसके अलावा DX को सिर्फ छोटी 2.6kWh बैटरी के साथ बेचा जाता रहेगा.

DX Plus 2.6kWh वेरिएंट एक बार फुल चार्ज में 105 किलोमीटर तक की रेंज देता है जबकि 3.1kWh वेरिएंट फुल चार्ज में 27 किलोमीटर ज्यादा रेंज ऑफर करेगा. कंपनी का कहना है कि नई बैटरी LFP केमिस्ट्री का इस्तेमाल करती है, जिससे थर्मल स्टेबिलिटी और लंबे समय तक ड्यूरेबिलिटी मिलती है.

132km का आंकड़ा IDC सर्टिफाइड रेंज है, न कि असल दुनिया की गारंटी वाली दूरी. असल रेंज ट्रैफिक की स्थिति, राइडिंग स्पीड, लोड, टायर प्रेशर, आस-पास के तापमान और चुने गए राइड मोड के हिसाब से अलग हो सकती है.

पावरट्रेन

रेंज में बढ़ोतरी सिर्फ बड़ी बैटरी की वजह से नहीं है. DX Plus 3.1kWh में कम पावरफुल मोटर भी है, जिसकी रेटिंग 3.8kW के पीक आउटपुट पर है. इसकी तुलना में, DX Plus 2.6 kWh की रेटिंग 4.78 kW है. 3.1 kWh मॉडल में दो राइड मोड मिलते हैं, रेंज और पावर.

फीचर्स

DX Plus 3.1kWh में स्टैंडर्ड DX Plus वेरिएंट वाले इक्विपमेंट ही हैं. इसमें मेटल बॉडी, एलईडी लाइट्स, 8.8 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 37 लीटर अंडर सीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट है. इसके अलावा स्कूटर में कीलेस गो, ईजी फ्लिप फ़ुटरेस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, टेलीमैटिक्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पार्क असिस्ट, रिवर्स मोड और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Tata ने Maruti को पछाड़ा! 21,320 लोगों ने खरीद डाली ये कार, बनी नंबर 1