रिजर्व में गाड़ी चलाने का खतरा, जानिए क्या होता है जब पेट्रोल कम होने के बाद भी करते हैं राइड – Money9live

रिजर्व में गाड़ी चलाने का खतरा, जानिए क्या होता है जब पेट्रोल कम होने के बाद भी करते हैं राइड

रिजर्व में गाड़ी चलाने का खतरा, जानिए क्या होता है जब पेट्रोल कम होने के बाद भी करते हैं राइड
रिजर्व में गाड़ी चलाना क्यों खतरनाक हैबहुत से लोग गाड़ी में फ्यूल कम होने के बाद भी उसे चलाते रहते हैं और सोचते हैं कि अभी कुछ किलोमीटर और चल जाएगी. लेकिन यह आदत आपके वाहन के लिए नुकसानदायक हो सकती है. फ्यूल इंडिकेटर पूरी तरह सटीक नहीं होता, इसलिए यह भरोसेमंद नहीं है. कभी भी गाड़ी अचानक बंद हो सकती है और आप बीच रास्ते में फंस सकते हैं.
1 / 6
अचानक फ्यूल खत्म होने का खतराजब आप रिजर्व में गाड़ी चलाते हैं तो सबसे बड़ा खतरा यह होता है कि फ्यूल अचानक खत्म हो सकता है. कई बार लोग मान लेते हैं कि गाड़ी 40-50 किलोमीटर और चल जाएगी, लेकिन यह हर गाड़ी और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है. ऐसे में गाड़ी कहीं भी बंद हो सकती है.
2 / 6
इंजन और फ्यूल पंप को नुकसानफ्यूल खत्म होने पर इंजन और फ्यूल पंप को नुकसान पहुंच सकता है. पेट्रोल या डीजल इंजन में फ्यूल ही पंप को ठंडा और चिकना बनाए रखता है. जब फ्यूल कम होता है तो पंप हवा खींचने लगता है, जिससे वह गर्म होकर खराब हो सकता है.
3 / 6
क्या करें और क्या न करेंअगर आपकी गाड़ी रिजर्व में है तो तुरंत फ्यूल भरवाना चाहिए. जब तक पेट्रोल पंप न मिले, गाड़ी को धीरे और स्थिर गति से चलाएं. अचानक ब्रेक या तेज एक्सीलरेशन से बचें. कोशिश करें कि इंजन को ज्यादा देर तक चालू न रखें. इससे आप नुकसान से बच सकते हैं.
4 / 6
जंग और गंदगी की समस्याफ्यूल कम होने पर टैंक में नमी और गंदगी बढ़ जाती है. इससे फ्यूल सिस्टम में जंग लग सकती है और इंजन में गड़बड़ी हो सकती है. पुरानी गाड़ियों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.
5 / 6
फिल्टर चोक होने का खतराजब टैंक में फ्यूल कम होता है तो नीचे जमा गंदगी ज्यादा मात्रा में इंजन तक पहुंचती है. इससे फ्यूल फिल्टर और पंप चोक हो सकते हैं, जिससे गाड़ी चलाने में परेशानी होती है.
6 / 6