धाक जमाने आ गई Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 154 KM

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि इसका नाम और डिजाइन पुराने जमाने की उन हल्की बाइकों से लिया गया है, जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया जाता था. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी खासियत.

धाक जमाने आ गई Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 154 KM
अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो अब आपके पास एक नया और दमदार ऑप्शन आ गया है. Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. इस बाइक को “Flying Flea” नाम के नए सब-ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है. खास बात यह है कि इसका नाम और डिजाइन पुराने जमाने की उन हल्की बाइकों से लिया गया है, जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया जाता था.
1 / 5
धाक जमाने आ गई Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 154 KM
इस बाइक की बुकिंग और टेस्ट राइड 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसकी कीमत की बात करें तो एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है. लेकिन अगर आप Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन लेते हैं, तो कीमत घटकर करीब 1.99 लाख रुपये हो जाती है
2 / 5
धाक जमाने आ गई Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 154 KM
इस बाइक का लुक काफी सिंपल लेकिन क्लासी रखा गया है. इसमें गोल हेडलाइट, पतली बॉडी और साफ-सुथरा डिजाइन मिलता है. बैटरी को फ्रेम के अंदर फिट किया गया है, जिससे बाइक और भी कॉम्पैक्ट लगती है. खास बात यह है कि बैटरी हल्के मैग्नीशियम केस में दी गई है, जिससे वजन कम रहता है.
3 / 5
धाक जमाने आ गई Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 154 KM
Flying Flea C6 में 3.91 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करती है. इसमें 15.4 किलोवॉट की पावर मिलती है. यह 60 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है. अगर इसकी रेंज की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 154 किलोमीटर तक चल सकती है. इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है.
4 / 5
धाक जमाने आ गई Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 154 KM
चार्जिंग टाइम की बात करें, तो कंपनी के अनुसार यह बाइक करीब 2 घंटे 16 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है. इस बाइक का वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है, यानी यह Royal Enfield की सबसे हल्की बाइकों में से एक है. इस बाइक में आगे गिरडर सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक दिया गया है. दोनों तरफ 19-इंच के व्हील्स और डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल ABS मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, क्रूज कंट्रोल और 5 राइड मोड जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
5 / 5