कार चोरी का नया तरीका… चाबी घर में, फिर भी कार गायब, ऐसे बचाएगा एल्युमिनियम फॉयल
अब आपको चाबी लगाने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ कार के पास जाते ही दरवाजा अपने आप खुल जाता है. यह सुविधा जितनी आसान है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है. नई तकनीक के साथ चोरों के तरीके भी बदल गए हैं. अब कार चोरी करने के लिए चाबी चुराने की जरूरत नहीं पड़ती.

Car security alert: आजकल कार चलाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. अब आपको चाबी लगाने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ कार के पास जाते ही दरवाजा अपने आप खुल जाता है. यह सुविधा जितनी आसान है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है. नई तकनीक के साथ चोरों के तरीके भी बदल गए हैं. अब कार चोरी करने के लिए चाबी चुराने की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ आपके की फोब के सिग्नल को पकड़कर कार खोली जा सकती है.
इसे ‘रिले अटैक’ कहा जाता है. ऐसे में आपकी कार घर के बाहर खड़ी हो और चाबी घर के अंदर हो, तब भी खतरा बना रहता है. लेकिन एक आसान और सस्ता तरीका है जिससे आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं. एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करके आप इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
कैसे काम करता है की फोब
कार का की फोब रेडियो सिग्नल से काम करता है. यह सिग्नल कार तक पहुंचता है और कार को लॉक या अनलॉक करता है. कई नई कारों में बिना बटन दबाए भी सिग्नल चलता रहता है. यही वजह है कि चोर इस सिग्नल को पकड़ लेते हैं. रिले अटैक में चोर दो डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं. एक डिवाइस आपके घर के पास होता है जो की फोब का सिग्नल पकड़ता है. दूसरा डिवाइस कार के पास होता है जो उस सिग्नल को आगे भेजता है. इस तरह कार को लगता है कि चाबी पास में है और वह खुल जाती है.
एल्यूमिनियम फॉयल कैसे करता है बचाव
एल्यूमिनियम फॉयल एक तरह का सिग्नल ब्लॉकर बन जाता है.
- यह रेडियो वेव्स को अंदर जाने या बाहर आने से रोकता है.
- इसे Faraday cage जैसा काम करने वाला माना जाता है.
- इससे की फोब का सिग्नल बाहर नहीं निकल पाता.
कैसे करें सही तरीके से इस्तेमाल
अगर आप फॉयल का सही इस्तेमाल करेंगे तभी फायदा मिलेगा.
- एक बड़ा टुकड़ा लें और की फोब को बीच में रखें.
- इसे पूरी तरह चारों तरफ से कसकर लपेटें.
- कहीं भी गैप या छेद नहीं होना चाहिए.
- 3 से 4 लेयर लगाना बेहतर रहता है.
- बाद में कार के पास जाकर टेस्ट करें. अगर कार नहीं खुलती, तो सिग्नल ब्लॉक हो गया है.
कमियां भी जान लें
हर बार लपेटना और खोलना थोड़ा झंझट वाला हो सकता है. फॉयल जल्दी फट सकता है. छोटे छेद से सिग्नल लीक हो सकता है. देखने में भी अच्छा नहीं लगता.
और कैसे बढ़ाएं सुरक्षा
चाबी को दरवाजे या खिड़की के पास न रखें. कार को सुरक्षित जगह पर पार्क करें. जरूरत हो तो सिक्योरिटी डिवाइस लगाएं. कार का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें. आज के समय में कार सुरक्षा बहुत जरूरी हो गई है. छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है. एल्यूमिनियम फॉयल एक आसान उपाय है, लेकिन इसके साथ अन्य सुरक्षा उपाय भी अपनाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव, जानें अपने शहर के रेट