जल्द मार्केट में आ रही हैं ये 7 सीटर हाइब्रिड SUV, कम खर्च और ज्यादा माइलेज के साथ मिलेंगे नए ऑप्शन, देखें डिटेल

देश में 7 सीटर हाइब्रिड SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ने वाला है. Jetour T2 plug in hybrid MG 520 और Toyota Urban Cruiser Hyryder 7 seater जैसे मॉडल जल्द लॉन्च हो सकते हैं. ये गाड़ियां बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खर्च के साथ आएंगी. साथ ही इनमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा.

ये गाड़ियां बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खर्च के साथ आएंगी. Image Credit: money9live

Hybrid SUV India 7 Seater: देश में SUV सेगमेंट तेजी से बदल रहा है. अब लोग सिर्फ डीजल SUV नहीं बल्कि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की तरफ भी बढ़ रहे हैं. आने वाले समय में कई 7 सीटर हाइब्रिड SUV लॉन्च होने वाली हैं. ये गाड़ियां बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खर्च का वादा करती हैं. साथ ही इनमें पावर और परफॉर्मेंस का भी खास ध्यान रखा गया है. नए मॉडल्स के आने से ग्राहको को ज्यादा विकल्प मिलेंगे.

हाइब्रिड SUV की बढ़ती मांग

देश में बढ़ती पेट्रोल कीमत और पर्यावरण को लेकर जागरूकता के कारण हाइब्रिड कारों की मांग बढ़ रही है. लोग अब ऐसी गाड़ियां चाहते हैं जो माइलेज भी दें और पावर भी. 7 सीटर SUV में यह बदलाव और भी अहम हो जाता है क्योंकि ये फैमिली कार होती हैं. कंपनियां अब इसी जरूरत को ध्यान में रखकर नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं.

Jetour T2 plug in hybrid

Jetour T2 प्लग इन हाइब्रिड SUV को JSW Motors लॉन्च करेगी. यह SUV दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी. यह करीब 375 bhp की पावर देगी और 139 किमी तक सिर्फ बैटरी पर चल सकती है. इसकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

MG 520

MG 520 एक किफायती प्लग इन हाइब्रिड SUV होगी. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा. यह SUV 197 bhp की पावर देगी और 100 किमी तक इलेक्ट्रिक रेंज दे सकती है. इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. यह लॉन्च के बाद कई मौजूदा SUV को टक्कर देगी.

Toyota Urban Cruiser Hyryder 7 seater

Toyota अपनी Urban Cruiser Hyryder का 7 सीटर वर्जन भी ला सकती है. इस SUV को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इसमें 1.5 लीटर इंजन और हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. यह करीब 116 bhp की पावर देगी. इसकी कीमत 18 से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

ये भी पढ़ें- TATA का बड़ा दांव, फोर व्हील ड्राइव के साथ लॉन्च हुई Harrier EV; जानें क्या है कीमत

ग्राहको को क्या मिलेगा फायदा

इन नई हाइब्रिड SUV के आने से ग्राहको को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. उन्हें कम फ्यूल खर्च के साथ बेहतर माइलेज मिलेगा. साथ ही पर्यावरण को भी कम नुकसान होगा. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के चलते ड्राइविंग अनुभव भी बेहतर होगा. आने वाले समय में यह सेगमेंट और तेजी से बढ़ सकता है.