Bajaj Housing Finance Q1: प्रॉफिट 23% उछलकर ₹715 करोड़ हुआ, AUM ₹1.5 लाख करोड़ के करीब; शेयर भी चमका
Bajaj Housing Finance ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 715 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 24 फीसदी बढ़कर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के डिस्बर्समेंट और लोन एसेट्स में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Highlights
- Bajaj Housing Finance ने जून तिमाही में कमाल किया है.
- कंपनी का मुनाफा 715 करोड़ रुपये और AUM में 24% की बढ़त दर्ज की गई है.
- 29 जुलाई को कंपनी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है.
Bajaj Housing Finance ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 715 करोड़ रुपये रहा. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 583 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9 फीसदी बढ़कर 968 करोड़ रुपये हो गई.
AUM 1.5 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा
जून तिमाही में कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 24 फीसदी बढ़कर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1.2 लाख करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी की नेटवर्थ 13 फीसदी बढ़कर 23234 करोड़ रुपये पहुंच गई.
तिमाही के दौरान कंपनी के लोन एसेट्स 24 फीसदी बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपये हो गए. वहीं, कुल डिस्बर्समेंट 33 फीसदी की बढ़त के साथ 19509 करोड़ रुपये रहा.
एसेट क्वालिटी में भी सुधार
कंपनी की एसेट क्वालिटी लगभग स्थिर रही. ग्रॉस एनपीए (GNPA) अनुपात 0.13 फीसदी से घटकर 0.12 फीसदी और नेट एनपीए (NNPA) अनुपात 0.30 फीसदी से घटकर 0.29 फीसदी पर आ गया. 30 जून 2026 तक कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो (Tier-II पूंजी सहित) 21.59% फीसदी रहा.
किन कारोबारों में रही सबसे ज्यादा बढ़त?
सेगमेंट के हिसाब से देखें तो होम लोन कारोबार का AUM 20 फीसदी बढ़कर 80,865 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, लीज रेंटल डिस्काउंटिंग कारोबार में सबसे ज्यादा 41 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की गई और इसका AUM 34604 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे जारी किए. इससे पहले बुधवार, 29 जुलाई को NSE पर Bajaj Housing Finance का शेयर 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ करीब 87.6 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. हालांकि, 2026 में अब तक इसमें करीब 9 फीसदी और पिछले एक साल में करीब 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 73016 करोड़ रुपये है. ऐसे में 28 जुलाई को कंपनी के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- घाटे से मुनाफे में आ गई अनिल अग्रवाल की ये कंपनी, शेयर में भी तेजी; डीमर्जर के बाद दिखा बदलाव
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹525 करोड़ की डील से चमका महिंद्रा की इस कंपनी का शेयर, एक झटके में 20% उछलकर लगा अपर सर्किट
Closing Bell: बंपर उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, बैंकिंग और IT शेयर चमके; निवेशकों ने कमाए ₹4 लाख करोड़
Coal India के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को सता रहा कौन सा डर? जानिए आगे क्या है कंपनी की रणनीति
