घाटे से मुनाफे में आ गई अनिल अग्रवाल की ये कंपनी, शेयर में भी तेजी; डीमर्जर के बाद दिखा बदलाव
Vedanta Oil & Gas Q1 Results: कंपनी ने ग्लोबल ऑयल प्रोडक्शन और सप्लाई चेन में लगातार आ रही रुकावटों का जिक्र किया. वेदांता के बड़े डीमर्जर (अलग होने की प्रक्रिया) के बाद, वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर 15 जून को NSE पर 38 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए थे.
Highlights
- 441 करोड़ रुपये का नेट एक्सेप्शनल लॉस
- दिन के दौरान, शेयर में 3% की बढ़त हुई
- सप्लाई चेन में लगातार आ रही रुकावट
वेदांता के डीमर्जर के बाद हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज पर अलग से लिस्ट हुई वेदांता ऑयल एंड गैस ने बुधवार को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए 945 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. इसकी तुलना पिछले साल की इसी तिमाही (Q1 FY26) में हुए 104 करोड़ रुपये के नेट लॉस और पिछली तिमाही (Q4 FY26) में हुए 479 करोड़ रुपये के नेट लॉस से की जा सकती है.
ऑपरेशनल रेवेन्यू
वेदांता ग्रुप की इस कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में 441 करोड़ रुपये का नेट एक्सेप्शनल लॉस (असाधारण नुकसान) दर्ज किया, फिर भी कंपनी ने नेट प्रॉफिट कमाया. इस बीच वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 8.5% बढ़कर 2,507 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,311 करोड़ रुपये था.
EBITDA में गिरावट
हालांकि, वेदांता ऑयल एंड गैस ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने EBITDA में सालाना आधार पर 3% की गिरावट दर्ज की और यह 1,232 करोड़ रुपये रहा.
सप्लाई चेन में रुकावट
कंपनी ने ग्लोबल ऑयल प्रोडक्शन और सप्लाई चेन में लगातार आ रही रुकावटों का जिक्र किया. होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के खुलने-बंद होने की अनिश्चित स्थिति और रेड सी (Red Sea) में चल रहे संघर्ष ने इन रुकावटों को और बढ़ा दिया है.
कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया से ऑयल प्रोडक्शन की सप्लाई में सबसे अधिक रुकावटें आई हैं, क्योंकि ग्लोबल सप्लाई चेन अभी भी नई सामान्य स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल रही हैं.
डेली ग्रॉस ऑपरेटेड प्रोडक्शन
पहली तिमाही के दौरान कंपनी का औसत डेली ग्रॉस ऑपरेटेड प्रोडक्शन सालाना आधार पर 17 फीसदी घटकर लगभग 78 kboepd रह गया, जबकि औसत डेली वर्किंग इंटरेस्ट प्रोडक्शन 16 फीसदी घटकर 51 kpoepd हो गया. यह गिरावट तब हुई जब मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण तिमाही के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत 54 फीसदी बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हो गई.
वेदांता ऑयल एंड गैस मैनेजमेंट ने क्या कहा?
वेदांता ऑयल एंड गैस ने कहा कि उसका मजबूत EBITDA और रेवेन्यू ग्रोथ और अच्छा PAT (टैक्स के बाद का प्रॉफिट) उसके मजबूत फंडामेंटल और लंबे समय तक चलने वाली ग्रोथ के लिए ऑपरेशन्स को बेहतर बनाने और कार्यक्षमता बढ़ाने की लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.
कंपनी के अंतरिम CEO और होल-टाइम डायरेक्टर जिम जॉनी गैस्ट ने कहा, ‘Q1 FY27 हमारी यात्रा में एक अहम पड़ाव रहा, क्योंकि कंपनी BSE और NSE पर लिस्ट हुई. तिमाही का प्रदर्शन हमारे बिजनेस की मजबूती और ऑपरेशनल एक्सीलेंस, डीप गैस की खोज के साथ एक्सप्लोरेशन में सफलता, और अनुशासित तरीके से कैपिटल एलोकेशन पर हमारे फोकस को दिखाता है.’
मजबूत पाइपलाइन
उन्होंने आगे कहा, ‘हम निकट और मध्यम अवधि के ग्रोथ के मौकों की एक मजबूत पाइपलाइन पर आगे बढ़ रहे हैं – जिसमें एक्सप्लोरेशन ड्रिलिंग, एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी (ASP), और गिरावट को रोकने व प्रोडक्शन और रिसोर्स को बढ़ाने के मकसद से इनफ़िल डेवलपमेंट कैंपेन शामिल हैं – और हम सस्टेनेबल ग्रोथ को आगे बढ़ाने और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबे समय तक वैल्यू बनाने की अच्छी स्थिति में हैं.’
वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर की कीमत
वेदांता के बड़े डीमर्जर (अलग होने की प्रक्रिया) के बाद, वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर 15 जून को NSE पर 38 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए थे. लिस्टिंग के समय कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,859.47 करोड़ रुपये था.
कंपनी ने बुधवार को मार्केट बंद होने के बाद अपने Q1 नतीजे जारी किए. दिन के दौरान, शेयर में 3% की बढ़त हुई और यह 35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. एक हफ्ते में शेयर में 6% से अधिक की बढ़त हुई है, लेकिन 2026 में अब तक इसमें 2% से ज्यादा की गिरावट आई है.
Latest Stories
Gold Price Today: सोने की कीमत स्थिर, चांदी हुई महंगी; जानें- आज कितने रुपये पर बंद हुआ गोल्ड का भाव
आप पर पेनल्टी लगाकर बैंकों ने कमा लिए 26 हजार करोड़ रुपये, टॉप पर SBI; सरकार ने दी जानकारी
अब गाड़ी हैक करना होगा नामुमकिन, सरकार लाने जा रही सख्त कानून
