Hyundai Bayon vs Honda Elevate: कीमत, फीचर्स से इंजन तक, कौन है किस पर भारी?
SUV under 20 Lakh: एसयूवी सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है, Honda Elevate को टक्कर देने के लिए हुंडई की नई एसयूवी Bayon आ गई है. दोनों ही एसयूवी की कीमत में कितना अंतर और दोनों ही मॉडल्स के फीचर्स और इंजन में क्या फर्क है, चलिए जानते हैं.

इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये साल एसयूवी मार्केट के लिए काफी एक्साइटिंग रहा है. इस साल Honda Elevate Facelift को लाया गया और अब Hyundai Bayon को ग्राहकों के लिए उतारा गया है. चलिए जानते हैं कि कागजी तौर पर दोनों ही गाड़ियों में कीमत, फीचर्स से इंजन तक में क्या-क्या फर्क है?
Hyundai Bayon Price vs Honda Elevate Price
हुंडई की नई एसयूवी बेयॉन की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, ये कीमत इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की है. वहीं, दूसरी ओर होंडा एलिवेट की कीमत 11 लाख 80 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. इसका मतलब ये हुआ है कि बेयॉन की शुरुआती बेस वेरिएंट 1.80 लाख रुपए (एक्स शोरूम) सस्ता है.
वहीं, दोनों ही मॉडल्स के टॉप वेरिएंट में केवल 40 हजार रुपए का फर्क है. बेयॉन के टॉप वेरिएंट की कीमत 18 लाख (एक्स शोरूम) है तो वहीं एलिवेट का टॉप मॉडल 18 लाख 40 हजार (एक्स शोरूम) में मिलता है.
लंबाई-चौड़ाई और ऊंचाई में अंतर
- हुंडई बेयॉन की लंबाई 4245mm है तो वहीं होंडा एलिवेट की लंबाई 4312mm है.
- बेयॉन की चौड़ाई 1810mm तो वहीं, एलिवेट की चौड़ाई 1790mm है.
- बेयॉन की ऊंचाई 1605mm तो वहीं एलिवेट की ऊंचाई 1650mm है.
- बेयॉन का व्हीलबेस 2600mm तो वहीं, एलिवेट का व्हीलबेस 2650mm है.
कारदेखो के मुताबिक, आंकड़ों से एक बात तो साफ है कि एलिवेट लंबाई, ऊंचाई और व्हीलबेस के मामले में बेयॉन से बड़ी है. वहीं, बेयॉन चौड़ाई के मामले में एलिवेट को 20mm से मात देती है. होंडा एलिवेट में मिलने वाले लंबे व्हीलबेस से बेहतर लेगरूम मिलता है. दोनों ही मॉडल्स में से एलिवेट स्पेसियस फीलिंग वाली कार है जिसमें ज्यादा हेडरूम और बड़ी विंडोज मिलती हैं.
फीचर्स
बेयॉन और एलिवेट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. एलिवेट में रियर सीट वेंटिलेशन, केबिन एयर प्यूरीफायर और पावर्ड पैसेंजर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं जो इसे बेयॉन से बेहतर बनाते हैं.
बेयॉन में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इंटीग्रेटेड डैशकैम, ड्राइव मोड्स, पैनोरमिक सनरूफ, जेनरेटिव एआई और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स हैं जो आपको होंडा एलिवेट में नहीं मिलेंगी. बेयॉन में बड़ी कर्व्ड स्क्रीन और बड़े पैनोरमिक सनरूफ की वजह से ज्यादा शानदार लगता है,
इंजन में अंतर
दोनों ही गाड़ियों में 1.5 लीटर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है लेकिन पावर में अंतर देखने को मिलेगा. बेयॉन का इंजन 115PS पावर तो वहीं एलिवेट का इंजन 121PS की पावर देता है, वहीं Bayon का इंजन 144Nm और Elevate का इंजन 145Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
ट्रांसमिशन की बात करें तो दोनों ही मॉडल्स आपको 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑप्शन में मिलेंगे. दोनों ही गाड़ियों में अभी के लिए सीएनजी ऑप्शन नहीं है लेकिन हुंडई ने इस बात को कंफर्म किया है कि जनवरी 2027 में इस गाड़ी का सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Hyundai Bayon में मिलते हैं Venue वाले ये 5 फीचर्स, ड्राइविंग का मजा कर देते हैं दोगुना!