हुंडई ने तोड़ा अपना पुरान सेल्स रिकॉर्ड, इस SUV को मिले 12,420 कस्टमर; 17 फीसदी का हुआ इजाफा
भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग के बीच Hyundai Motor India ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत दमदार तरीके से की है. कंपनी ने अप्रैल में रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज की, जो उसकी सही रणनीति को दर्शाती है. Hyundai Motor India ने अप्रैल में 51,902 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 17% ज्यादा है और अब तक का सबसे अच्छा अप्रैल प्रदर्शन है. हालांकि एक्सपोर्ट्स में 16% गिरावट आई और 13,378 यूनिट्स ही भेजी गईं. इसके बावजूद कुल बिक्री बढ़कर 65,610 यूनिट्स तक पहुंची, जो सालाना आधार पर करीब 8% ज्यादा है. इस ग्रोथ के पीछे SUV सेगमेंट, खासकर Hyundai Venue का बड़ा योगदान रहा. मजबूत घरेलू मांग और बेहतर प्रोडक्ट स्ट्रेटजी से कंपनी को फायदा मिला.