सिर्फ 500 लोग खरीद पाएंगे ये SUV! 28 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, केबिन में लिखा होगा मालिक का नाम

JSW Motors अपनी पहली SUV पेश करने जा रही है. कंपनी ने इसके Pioneers 500 लिमिटेड एडिशन का ऐलान किया है, जिसकी सिर्फ 500 यूनिट बनाई जाएंगी. इसके लिए 28 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे.

JSW Combat SUV Image Credit: JSW

JSW Combat SUV: भारतीय ऑटो बाजार में JSW Motors अपनी नई SUV के साथ एंट्री करने की तैयारी में है. कंपनी 3 दिसंबर 2026 को अपनी पहली SUV से पर्दा उठाएगी. इस गाड़ी को Combat नाम से पेश किए जाने की संभावना है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके खास Pioneers 500 एडिशन की घोषणा की है. इस लिमिटेड एडिशन की देशभर में केवल 500 यूनिट बनाई जाएंगी. इसके लिए 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे. ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इस खास एडिशन में ग्राहकों को अपनी गाड़ी के केबिन में नाम वाली मेटल प्लेट और खास ओनर क्लब की सदस्यता भी मिलेगी.

28 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

JSW Motors अपनी पहली SUV को 3 दिसंबर 2026 को पेश करेगी. इससे पहले कंपनी ने शुरुआती ग्राहकों के लिए Pioneers 500 एडिशन पेश करने का फैसला किया है. इस एडिशन की सिर्फ 500 यूनिट तैयार की जाएंगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे. इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. यानी इस खास SUV को खरीदने का मौका देश के केवल 500 ग्राहकों को मिलेगा.

केबिन में लिखा होगा मालिक का नाम

Pioneers 500 एडिशन को आम मॉडल से अलग बनाने के लिए कंपनी कुछ खास सुविधाएं देगी. इसकी हर यूनिट के केबिन में एक मेटल प्लेट लगाई जाएगी. इस प्लेट पर गाड़ी के मालिक का नाम और एक अलग सीरियल नंबर लिखा होगा. इसके अलावा कंपनी हर खरीदार को एक खास यादगार तोहफा भी देगी. इस तरह शुरुआती 500 ग्राहकों को अपनी SUV के साथ एक अलग पहचान भी मिलेगी.

खास ओनर क्लब में भी मिलेगी जगह

इस लिमिटेड एडिशन को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की एक खास ओनर कम्युनिटी का सदस्य बनाया जाएगा. इसके जरिए उन्हें कंपनी के बड़े अधिकारियों से सीधे जुड़ने का मौका भी मिलेगा. हालांकि, इस क्लब की सदस्यता से जुड़ी पूरी जानकारी और नियम व शर्तें कंपनी बाद में बताएगी. कंपनी का मकसद शुरुआती ग्राहकों को सिर्फ गाड़ी देने के बजाय एक खास अनुभव देना है.

ऐसा हो सकता है SUV का डिजाइन

कंपनी ने अभी अपनी नई SUV के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसे Combat नाम से पेश किए जाने की संभावना है. इसका डिजाइन बॉक्सी और मजबूत दिखाई देता है. आगे की तरफ चौड़ी ग्रिल, सीधा बोनट और बड़ा बंपर मिल सकता है. इसमें हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल लाइट्स के साथ आयताकार हेडलाइट हाउसिंग दी गई है. वहीं, पीछे स्पेयर व्हील कवर, रूफ स्पॉइलर और वर्टिकल टेललैंप्स इसे ऑफ-रोड SUV जैसा लुक देते हैं.

चार साल में 15 नई गाड़ियां लाएगी कंपनी

JSW Motors की योजना अगले चार साल में भारतीय बाजार में 15 नए मॉडल लॉन्च करने की है. इनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियां शामिल होंगी. इनका निर्माण महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बन रहे नए प्लांट में किया जाएगा. कंपनी अपनी गाड़ियों की बिक्री के लिए अलग डीलरशिप नेटवर्क भी तैयार कर रही है. 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक 50 शोरूम खोलने की योजना है. आगे चलकर कंपनी इन्हें बढ़ाकर 100 से ज्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचाना चाहती है.

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा हो सकता है कार-बाइक इंश्योरेंस! सरकार ला रही नए नियम