TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

कैश के ढेर पर बैठी हैं ये तीन महारत्न कंपनियां, मजबूत हैं फंडामेंटल्स, 150% तक उछले शेयर, भाव ₹300

देश की तीन प्रमुख महारत्न कंपनियों GAIL, ONGC और NTPC के पास सितंबर 2026 तक लाखों करोड़ रुपये का कैश रिजर्व था. इनमें ONGC 3.94 लाख करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है. वहीं, GAIL और NTPC के पास भी बड़ा कैश रिजर्व है. जानिए इन कंपनियों के शेयरों ने पिछले 6 महीने, 1 साल और 5 साल में कितना रिटर्न दिया है.

Highlights

  • ONGC के पास सबसे ज्यादा 3.94 लाख करोड़ रुपये का कैश रिजर्व.
  • GAIL के पास 90,158 करोड़ और NTPC के पास 1.72 लाख करोड़ रुपये की नकदी.
  • 5 साल में NTPC का शेयर 149% उछला, भाव 300 रुपये से कम.

Maharatna Stocks: देश की महारत्न कंपनियां न सिर्फ अपने कारोबार और बाजार में मजबूत उपस्थिति के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इनके पास बड़ा कैश रिजर्व भी है. सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की तीन प्रमुख महारत्न कंपनियों GAIL (India), Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) और NTPC के पास लाखों करोड़ रुपये का कैश रिजर्व है.

इनमें ONGC सबसे आगे है, जिसके पास करीब 3.94 लाख करोड़ रुपये का कैश रिजर्व है. वहीं, GAIL और NTPC के पास भी बड़ी नकदी मौजूद है. हालांकि, कैश रिजर्व के मामले में मजबूत स्थिति होने के बावजूद इन कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के कैश रिजर्व और शेयरों के रिटर्न का हाल.

GAIL (India): ₹90,158 करोड़ का कैश रिजर्व

देश की प्रमुख गैस ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल GAIL (India) के पास सितंबर 2026 तक 90,158 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व था. कंपनी का कारोबार प्राकृतिक गैस की ट्रांसमिशन, मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स और LPG जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है. इतना बड़ा कैश रिजर्व कंपनी को अपने कारोबारी विस्तार, भविष्य की परियोजनाओं और अन्य वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है.

GAIL के शेयर का प्रदर्शन

  • CMP: 187.55 रुपये (26 नवंबर का बंद भाव)
  • 6 महीने: शेयर में 12 फीसदी की तेजी.
  • 1 साल: शेयर में सपाट कारोबार.
  • 3 साल: शेयर 51 फीसदी उछला.
  • 5 साल: शेयर ने 110 फीसदी का रिटर्न दिया.

कंपनी के फंडामेंटल्स

डिटेल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹1,23,316 करोड़
P/E रेश्यो (TTM)9.78
P/B रेश्यो1.27
इंडस्ट्री P/E13.11
डेट टू इक्विटी0.25
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)13.05%
EPS (TTM)19.17
डिविडेंड यील्ड2.93%
बुक वैल्यू147.12
फेस वैल्यू₹10
Source – Groww

ONGC: ₹3.94 लाख करोड़ का सबसे बड़ा कैश रिजर्व

कैश रिजर्व के मामले में ONGC इन तीनों महारत्न कंपनियों में पहले स्थान पर है. सितंबर 2026 तक कंपनी के पास 3,94,283 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व था.

ONGC देश की प्रमुख सरकारी तेल और गैस उत्पादक कंपनी है. इसका कारोबार कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन और उससे जुड़ी गतिविधियों में फैला हुआ है. कंपनी के पास मौजूद बड़ा कैश रिजर्व भविष्य की परियोजनाओं, एक्सप्लोरेशन और कारोबार के विस्तार के लिहाज से अहम है. हालांकि, कंपनी के शेयरों में हाल के छह महीनों और एक साल के दौरान गिरावट देखने को मिली है.

ONGC के शेयर का प्रदर्शन

  • CMP: 222.88 रुपये (26 नवंबर का बंद भाव)
  • 6 महीने: शेयर में 23 फीसदी की गिरावट.
  • 1 साल: शेयर 10 फीसदी लुढ़का.
  • 3 साल: शेयर में 18 फीसदी की तेजी.
  • 5 साल: शेयर ने 51 फीसदी का रिटर्न दिया.

कंपनी के फंडामेंटल्स

डिटेल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹2,80,603 करोड़
P/E रेश्यो (TTM)5.53
P/B रेश्यो0.70
इंडस्ट्री P/E6.14
डेट टू इक्विटी0.46
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)12.35%
EPS (TTM)40.31
डिविडेंड यील्ड3.25%
बुक वैल्यू318.41
फेस वैल्यू₹5
Source – Groww

NTPC: ₹1.72 लाख करोड़ का कैश रिजर्व

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनियों में शामिल NTPC के पास सितंबर 2026 तक 1,72,340 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व था. कंपनी थर्मल पावर के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी और अन्य बिजली उत्पादन परियोजनाओं में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.

ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी के लिए यह कैश रिजर्व भविष्य की परियोजनाओं और क्षमता विस्तार में अहम भूमिका निभा सकता है. शेयर बाजार में पिछले छह महीनों के दौरान NTPC के शेयर में गिरावट आई है, लेकिन पांच साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसने 149 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

NTPC के शेयर का प्रदर्शन

  • CMP: 320.25 रुपये (26 नवंबर का बंद भाव)
  • 6 महीने: शेयर में 18 फीसदी की गिरावट.
  • 1 साल: शेयर में सपाट कारोबार.
  • 3 साल: शेयर 26 फीसदी उछला.
  • 5 साल: शेयर ने 149 फीसदी का रिटर्न दिया.

कंपनी के फंडामेंटल्स

डिटेल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹3,10,875 करोड़
P/E रेश्यो (TTM)10.21
P/B रेश्यो1.46
इंडस्ट्री P/E19.99
डेट टू इक्विटी1.31
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)13.92%
EPS (TTM)31.41
डिविडेंड यील्ड2.81%
बुक वैल्यू220.15
फेस वैल्यू₹10
Source – Groww

यह भी पढ़ें: Patanjali Foods Dividend: निवेशकों की चांदी! हर शेयर पर मिलेगा इतना डिविडेंड, इस तारीख तक मिल जाएगा पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.