NSE Share Price: NSE ने बनाया नया रिकॉर्ड! पोते-पोतियों के लिए खरीद कर छोड़ दें ये शेयर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. गुरुवार को शेयर ने कारोबार के दौरान 2,400 रुपये का स्तर छू लिया, जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. शेयर अपने इश्यू प्राइस 1,785 रुपये से करीब 50 फीसदी तक चढ़ चुका है. बाजार विशेषज्ञ का मानना है कि NSE लंबी अवधि के लिहाज से मजबूत संभावनाएं रखता है. उनके मुताबिक, देश में डीमैट खातों की संख्या और शेयर बाजार में निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से एक्सचेंज को फायदा मिल सकता है. फिलहाल भारत में करीब 19 करोड़ डीमैट खाते हैं, जबकि यूनिक निवेशक खातों की संख्या करीब 6 करोड़ है. विशेषज्ञ का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है. उन्होंने NSE, BSE, CDSL और MCX जैसे शेयरों को लंबी अवधि के लिए कैपिटल मार्केट थीम का हिस्सा बताया है. इसके अलावा, निवेशक इस सेक्टर में निवेश के लिए कैपिटल मार्केट ETF पर भी नजर रख सकते हैं.
More Videos
