Tata Sons IPO आया तो डबल हो जाएगा ये शेयर, टाटा के शेयरों को खरीदें या बेचें? जानें एक्सपर्ट की राय
टाटा ग्रुप में इन दिनों कॉरपोरेट गवर्नेंस और लिस्टिंग को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है. टाटा ट्रस्ट्स के सदस्य नोएल टाटा ने टाटा संस के बोर्ड को पत्र लिखकर 30 नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के एजेंडे और कुछ दस्तावेजों पर आपत्ति जताई है. उन्होंने बोर्ड से कहा है कि एजेंडे में शामिल आर्टिकल 121B से जुड़े प्रस्ताव पर पहले चर्चा की जाए. इसके अलावा, एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं. नोएल टाटा ने बैठक में कोरम और कानूनी पहलुओं पर राय लेने की मांग की है. साथ ही उन्होंने बोर्ड से स्पष्ट कहा है कि टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर आरबीआई को कोई प्रतिबद्धता न दी जाए, जब तक बोर्ड इस पर अंतिम फैसला नहीं लेता. उन्होंने बैठक की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग भी की है. इस बीच, एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर कानूनी चुनौती की चर्चाओं से विवाद और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
More Videos
6 लाख करोड़ के पार NSE का मार्केट कैप! 10-20 साल के लिए दमदार दांव, क्या है एक्सपर्ट की रणनीति?
चढ़ते-गिरते बाजार में कैसे करें लंपसम इन्वेस्टमेंट? जानें एक्सपर्ट की सलाह
बजट 2027 तक दौड़ेंगे रेलवे स्टॉक्स, इन शेयर्स में है 40% तक कमाई का मौका!
