Mahindra Scorpio Lifestyler से उठा पर्दा, बढ़ने वाली है Toyota Hilux की टेंशन!
Mahindra Scorpio Lifestyler Launch: महिंद्रा ने इस अपकमिंग पिकअप ट्रिक से पर्दा उठा दिया है और कीमत को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है. इस पिकअप ट्रक की शुरुआती कीमत 20 लाख से कम होगी और इसे अगले साल 2027 में लॉन्च किया जाएगा.

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नए पिकअप ट्रक स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर से पर्दा उठा दिया है. ये नया पिकअप ट्रक भारत में अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च होने के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर इंडियन मार्केट में Isuzu V-Cross और Toyota Hilux जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा. कंपनी ने कंफर्म किया है कि पिकअप ट्रक की शुरुआती कीमत डोमेस्टिक मार्केट में 19.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से कम होगी. हालांकि, अभी टॉप वेरिएंट की कीमत का कोई संकेत नहीं मिला है.
Mahindra Scorpio Lifestyler का डिजाइन
स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर का लुक अमेरिकन पिकअप ट्रक जैसा सीधा है. इसमें ट्विन पीक्स लोगो वाली एक बड़ी ग्लॉस ब्लैक ग्रिल है, जिसके दोनों तरफ DRLs के साथ हाई-सेट हेडलैंप हैं. इसके अलावा, इसके फ्रंट एंड पर वर्टिकली ओरिएंटेड फॉग लैंप के लिए रेक्टेंगुलर हाउसिंग है. यह सब एक रगेड दिखने वाले बंपर और बुलबार जैसे डिजाइन से मिलता है.
साइड में, महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में डबल-कैब लेआउट है जिसमें डुअल-टोन 18-इंच के अलॉय व्हील्स हैं जिन पर 255/65 R18 टायर लगे हैं. पीछे की तरफ, C-शेप के DRLs के साथ वर्टिकली स्टैक्ड LED टेल-लैंप्स हैं, जो टेलगेट पर एक बड़े ‘महिंद्रा’ वर्डमार्क के साथ उभरे हुए हैं, जबकि बंपर सामने से रगेड लुक को दिखाता है.
Mahindra Scorpio Lifestyler Features
अंदर, ऐसा लगता है कि ब्रैंड ने प्रीमियम फील देने का लक्ष्य रखा है. इसमें डैश पर एक पोर्ट्रेट-स्टाइल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है, जिसके दोनों ओर AC वेंट, एक क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और नीचे कई फिजिकल बटन हैं. ड्राइवर को स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए एक नया डिजाइन मिलता है. कंपनी ने अभी तक फीचर्स लिस्ट कंफर्म नहीं की है लेकिन, स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, टेरेन मोड्स और भी बहुत कुछ होने की उम्मीद है.
इंजन डिटेल्स
स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में स्कॉर्पियो N के पावरट्रेन होने की उम्मीद है, एक 2.2 लीटर डीजल और एक 2.0 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन भी स्कॉर्पियो N जैसे ही मिल सकते हैं, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल है. इसके ऑल-टेरेन फोकस को देखते हुए, 4WD मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Mahindra BE6 Sporteq: ट्रिपल स्क्रीन और 682Km तक की रेंज, लॉन्च हुई महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV