Maruti Dzire, Hyundai Aura या Honda Amaze, जुलाई में कौन से सेडान बिकी सबसे ज्यादा?
Car Sales July 2026: आप भी नई सेडान लेने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कौन सी गाड़ी की मार्केट में ग्राहकों के बीच मजबूत डिमांड है. हम आज आपको जुलाई में बिकी टॉप 5 मॉडल्स के बारे में बताएंगे.
Highlights
- डिजायर बिकी सबसे ज्यादा.
- जुलाई में सेडान गाड़ियों की सेल बढ़ी.
- होंडा अमेज की बिक्री में भारी उछाल.
जुलाई 2026 में सेडान सेगमेंट में साल-दर-साल 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, हम आज आपको बताएंगे कि जुलाई में बिकी टॉप 5 सेडान कौन-कौन सी हैं. टॉप 5 में Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura, Honda Amaze के अलावा Volkswagen Virtus और Skoda Slavia ने अपनी जगह बनाई है. अब इनमें से पहले पायदान पर कौन और पांचवे पायदान पर कौन सी गाड़ी है, चलिए जानते हैं.
पहले नंबर पर है ये सेडान
Gaadiwaadi के मुताबिक, Maruti Dzire की पिछले महीने 23 हजार 791 यूनिट्स की सेल हुई जबकि पिछले साल जुलाई में इस गाड़ी की 20 हजार 895 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब सालाना आधार पर इस गाड़ी की सेल्स में 13.9 फीसदी ग्रोथ हुई है.
दूसरे नंबर पर है हुंडई
Hyundai Aura की पिछले महीने 5 हजार 817 यूनिट्स बिकी हैं जबकि जुलाई 2025 में इस सेडान की 4 हजार 636 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब साल दर साल के हिसाब से इस सेडान की सेल्स में 25.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.
तीसरे नंबर पर है ये सेडान
Honda Amaze, इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है. जुलाई 2026 में इस सेडान की 3 हजार 436 यूनिट्स बिकी है. पिछले साल जुलाई में इस गाड़ी की 2009 यूनिट्स बिकी थी, इसका मतलब साल दर साल के हिसाब से इस सेडान की सेल 71 फीसदी बढ़ गई है.
चौथे नंबर पर Volkswagen
Virtus की पिछले महीने 1420 यूनिट्स बिकी है और पिछले साल जुलाई में 1797 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. ये आंकड़ा दिखाता है कि इस सेडान में लोगों की रुचि कम हो रही है और सालाना आधार पर इस गाड़ी की सेल्स 21 फीसदी कम हो गई है.
पांचवे पायदान पर है स्कोडा
Slavia की जुलाई 2026 में 993 यूनिट्स बिकी है, पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 1168 यूनिट्स को बेचा था. फॉक्सवैगन की तरह स्कोडा की इस गाड़ी की भी सेल गिरी है, सालाना आधार पर इस गाड़ी की सेल में 15 फीसदी की गिरावट आई है.
ये भी पढ़ें- क्या महंगी होने वाली है Tata Punch, Nexon और Safari? फिर से बढ़ सकती है गाड़ियों की कीमतें
Latest Stories
Ola-Ather की बढ़ेगी टेंशन! VinFast ला रहा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
क्या महंगी होने वाली है Tata Punch, Nexon और Safari? फिर से बढ़ सकती है गाड़ियों की कीमतें
अगस्त में कार खरीदने का मौका, मारुति दे रही 1.55 लाख तक फायदा
