पैसा रखो तैयार! अगले 6 से 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं Maruti की ये 3 नई गाड़ियां
Upcoming Cars in India: हम आज आपको बताएंगे कि अगले 6 से 12 महीनों में Maruti Suzuki की कौन-कौन सी गाड़ियों को लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक MPV को लाने की तैयारी कर रही है जो इस बात की ओर इशारा करता है कि कंपनी ईवी सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी में है.
Highlights
- इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पकड़ मजबूत करेगी मारुति सुजुकी.
- फ्रॉन्क्स के फेसलिफ्ट में होगी वेंटिलेटेड सीट.
- 2027 में आ सकता है बलेनो का नया मॉडल.
क्या आपको पता है कि अगले 6 से 12 महीने में Maruti Suzuki की कौन-कौन सी नई गाड़ियां आने वाली हैं? कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक MPV के अलावा मौजूदा Fronx और Baleno को अपडेट किया जा सकता है. मारुति EV और प्रीमियम हैचबैक दोनों ही सेगमेंट में अपनी जगह मजबूत करना चाहती है. इन गाड़ियों में कौन-कौन से फीचर्स के मिलने की उम्मीद है, चलिए जानते हैं.
Maruti Suzuki की Electric MPV
मारुति सुजुकी के इलेक्ट्रिक प्लान सिर्फ ई-विटारा तक ही सीमित नहीं है, कंपनी इलेक्ट्रिक MPV भी बना रही है, जिसका कोडनेम YMC है और इस गाड़ी के 2027 में आने की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक MPV में शायद सुजुकी का हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म इस्तेमाल होगा, जिसके बैटरी पैक 50kWh और 60kWh के बीच होने की संभावना है. ज्यादा क्षमता वाले बैटरी ऑप्शन के साथ आप फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक के ड्राइविंग रेंज की उम्मीद कर सकते हैं.
इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, बड़ी टचस्क्रीन, हायर वेरिएंट पर लेवल 2 ADAS, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और प्रैक्टिकल तीन-रो केबिन जैसे फीचर्स की भी उम्मीद है. इस गाड़ी की कीमत 16 लाख से 18 लाख रुपए से शुरू हो सकती है.
कब आएगी Maruti Fronx Facelift?
Gaadiwaadi के अनुसार, फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट को अगले महीने 5 सितंबर 2026 को लॉन्च हो सकती है. फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में सुजुकी का नया इन-हाउस स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम होने की संभावना है, जिसे 1.2 लीटर Z-सीरीज़ पेट्रोल इंजन के साथ जोड़ा जा सकता है. इसकी फ्यूल एफिशिएंसी काफी ज्यादा होगी. हालांकि मारुति ने अभी तक फाइनल पावरट्रेन लाइनअप को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, ज्यादा वेरिएंट में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड सीटें और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
नेक्स्ट जेनरेशन Maruti Baleno में क्या-क्या?
नेक्स्ट-जेनरेशन बलेनो के 2027 में आने की उम्मीद है, जो मारुति की प्रीमियम हैचबैक में मौजूदा जेनरेशन के आने के बाद से सबसे बड़ा बदलाव होगा. डिजाइन में भी बदलाव होंगे और हम ग्लोबल मार्केट से लिए गए संकेतों को लागू होते हुए देख सकते हैं. इंटीरियर की बात करें तो इस हैचबैक में रीडिज़ाइन डैशबोर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक कैमरा सिस्टम और हायर ट्रिम्स पर एक बड़ा ADAS पैकेज की उम्मीद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N Facelift Vs Tata Safari: किस SUV पर लगाएं पैसा? यहां समझें दोनों में फर्क
Latest Stories
2027 में Maruti Suzuki करेगी बड़ा धमाका, लॉन्च करेगी नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक MPV, इतनी होगी कीमत!
2026 Maruti Baleno Facelift देगी पहले से ज्यादा माइलेज! 1 लीटर में दौड़ेगी इतने किलोमीटर
TVS, Bajaj या Ather, अगस्त में किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर?
