Mahindra BE6 Sporteq: ट्रिपल स्क्रीन और 682Km तक की रेंज, लॉन्च हुई महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV
Mahindra BE6 Sporteq को लॉन्च कर दिया गया है. महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में ग्राहकों को ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और कई शानदार फीचर्स मिलेंगे, ड्राइविंग रेंज की बात करें तो ये एसयूवी एक बार सिंगल चार्ज पर 682 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी.
Highlights
- थ्री स्क्रीन सेटअप और कई एडवांस्ड फीचर्स.
- सिंगल चार्ज में 682Km ड्राइविंग रेंज.
- 11.45 लाख शुरुआती कीमत में लॉन्च.
Mahindra Scorpio Lifestyler के डेब्यू के बाद कंपनी ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए BE6 Sporteq को लॉन्च कर दिया है. इस गाड़ी को 11.45 लाख रुपए (BaaS के साथ एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में उतारा गया है. इलेक्ट्रिक SUV के इस वर्जन में लॉन्च एडिशन और BE6 स्पोर्टेक फोर जैसे स्पेशल एडिशन मॉडल हैं, जो लाइनअप को बढ़ाते हैं, जिसमें पहले से ही फॉर्मूला E एडिशन और बैटमैन एडिशन शामिल है. यह खास वर्जन न केवल डिजाइन में बदलाव के कारण, बल्कि टेक्नोलॉजी और डैशबोर्ड लेआउट के अपडेट के कारण भी खुद को अलग बनाता है.
Mahindra BE6 Sporteq Price in India
महिंद्रा की इस गाड़ी की कीमत 11 लाख 45 हजार रुपए (Baas के साथ एक्स शोरूम प्राइस) से शुरू होती है. अगर बिना BaaS प्रोग्राम के इस गाड़ी को खरीदते हैं तो इस गाड़ी की कीमत 19 लाख 45 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होगी. इस गाड़ी के टॉप मॉडल की कीमत 26 लाख 95 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है.
इंटीरियर में बदलाव
इस इलेक्ट्रिक SUV के इंटीरियर में बदलाव देखने को मिलेगा, लॉन्च एडिशन में थ्री स्क्रीन सेटअप है, जिसमें आगे बैठने वाले पैसेंजर के लिए एक डिस्प्ले भी है, जो स्टैंडर्ड वर्जन में नहीं है. थर्ड स्क्रीन का इस्तेमाल गेमिंग और कराओके के लिए किया जा सकता है.
डिजाइन
महिंद्रा BE6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन का डिजाइन इलेक्ट्रिक एसयूवी के स्टैंडर्ड वर्जन जैसा ही है. हालांकि, ब्रैंड स्पेशल एडिशन के साथ एक नई पेंट स्कीम दे रहा है. स्पेशल एडिशन वर्जन में पीछे की तरफ BE6 की बैजिंग के साथ लॉन्च एडिश बैज मिलता है. एक और बड़ा अपडेट रियर लाइट का इस्तेमाल कर टेलगेट मैसेजिंग का होना है. इसके साथ BE6 फ्रीडम एडिशन भी पेश किया है, जो एक अलग ऑरेंज पेंट स्कीम के साथ आता है.
Mahindra BE6 Sporteq Features
फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में अब TEQ_Me शामिल है, जो ड्राइवर को ऑटो-डिटेक्ट करता है और एक पर्सनलाइज़्ड प्रोफाइल लोड करता है. Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ TEQ_Talk और TEQ_xting, जिससे रियर टेलगेट डिस्प्ले पर कस्टम मैसेज दिखा सकते हैं. SUV में TEQ_Drive भी है, जिसमें एक कस्टम ड्राइव मोड, ट्राइब ड्राइव, ड्रिफ्ट मोड, एक्सेलेरेशन बूस्ट और नया रिवाइव SOS फंक्शन जोड़ा गया है. महिंद्रा का कहना है कि रिवाइव SOS बैटरी के 0 फीसदी होने के बाद सबसे पास के चार्जर तक 13 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए काफी एनर्जी दे सकता है और इसे बैटरी की लाइफ में पांच बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
फीचर्स की बात करें तो ज्यादातर एलिमेंट स्टैंडर्ड वर्जन से लिए गए हैं जिसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सी, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल और भी बहुत कुछ शामिल है. सेफ्टी के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV में एयरबैग का एक सेट, एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ADAS फीचर्स का एक सेट और भी बहुत कुछ है.
Mahindra BE6 Sporteq ड्राइविंग रेंज
इस एसयूवी में 59kWh और 79kWh बैटरी है, यह पीछे लगी मोटर से जुड़ा है जो 286hp पावर और 380Nm तक टॉर्क जेनरेट करती है. बड़ी बैटरी वाला मॉडल 682 किलोमीटर तक की MIDC रेंज देता है.
ये भी पढ़ें- Maruti Dzire, Hyundai Aura या Honda Amaze, जुलाई में कौन से सेडान बिकी सबसे ज्यादा?
