Scorpio, Thar या XUV 3XO, जुलाई में Mahindra की कौन सी गाड़ी बिकी सबसे ज्यादा? यहां है जवाब
Mahindra Thar, Scorpio, XUV 3XO या फिर कोई और? क्या आप जानते हैं कि पिछले महीने जुलाई में कंपनी की कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी है, हम आज आपको इस सवाल का जवाब बताएंगे जिससे कि आपको पता चले कि मार्केट में महिंद्रा की कौन सी गाड़ी की सबसे ज्यादा डिमांड है.
Highlights
- Mahindra स्कॉर्पियो बिक्री में अव्वल.
- थार और 3XO की मांग भी बढ़ी.
- टॉप 5 में है Bolero.
क्या आपको पता है कि Mahindra की कौन सी गाड़ी पिछले महीने जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा बिकी है? आप भी अगर अगस्त में महिंद्रा की कोई भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी गाड़ी है जो ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है और जिसकी बिक्री पिछले महीने सबसे ज्यादा रही. हम आज आपको महिंद्रा की उन टॉप पांच गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो सेल्स के मामले में अव्वल हैं.
महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट: इन 5 गाड़ियों की बिक्री सबसे ज्यादा
जुलाई 2026 में सेल्स वॉल्यूम के मामले में Scorpio सबसे आगे रही, पिछले महीने इस एसयूवी की 16009 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल जुलाई में इस गाड़ी की 13747 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, इसका मतलब साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी की सेल्स में 16 फीसदी ग्रोथ हुई.
Mahindra Thar की पिछले महीने जुलाई में 10558 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 9845 यूनिट्स को बेचा था. इसका मतलब साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी की सेल्स में 7 फीसदी की ग्रोथ हुई है.
Mahindra XUV 3XO की जुलाई 26 में 9429 यूनिट्स की सेल्स हुए जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 7238 यूनिट्स को बेचा. इसका मतलब ये है कि इस गाड़ी की सेल्स में 30 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.
Mahindra Bolero की साल दर साल सेल्स में 24 फीसदी की ग्रोथ हुई, पिछले महीने इस गाड़ी की 9336 यूनिट्स बिकी तो वहीं जुलाई 2025 में कंपनी ने 7513 यूनिट्स को बेचा था.
टॉप 5 में Mahindra XUV 7XO ने भी जगह बनाई है, जुलाई 2026 में इस गाड़ी की 8233 यूनिट्स बिकी जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 7054 यूनिट्स का था. इसका मतलब साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी की सेल्स में 17 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें- 1.5 लाख तक का डिस्काउंट, Kia Sonet, Seltos समेत इन 5 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट!
Latest Stories
1.5 लाख तक का डिस्काउंट, Kia Sonet, Seltos समेत इन 5 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट!
पैसा रखो तैयार! अगले 6 से 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं Maruti की ये 3 नई गाड़ियां
Baleno, Grand Vitara से Invicto तक, अगस्त में Maruti Suzuki की इन गाड़ियों पर 1.55 लाख तक की छूट!
