1.5 लाख तक का डिस्काउंट, Kia Sonet, Seltos समेत इन 5 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट!

Kia Car Discount: अगस्त में सेल्टोस, सोनेट समेत कंपनी के कई मॉडल्स 1.5 लाख तक की छूट के साथ बेचे जा रहे हैं. हम आज आपको बताएंगे कि किस मॉडल पर आपको कितने रुपए की छूट का फायदा मिलेगा.

कार डिस्काउंट Image Credit: किआ

Highlights

  • 1.5 लाख तक की बचत का मौका.
  • 31 अगस्त तक ऑफर का फायदा.
  • अलग-अलग लोकेशन पर ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं.

साउथ कोरिया की ऑटोमेकर कंपनी Kia की ओर से अगस्त में ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है. कंपनी एसयूवी और MPV पर भारी छूट दे रही है, ये ऑफर गाड़ी की उपलब्धता और लोकेशन के हिसाब से अलग हो सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें, किआ की गाड़ियों पर मिल रही छूट का फायदा आपको 31 अगस्त तक मिलेगा.

Kia Sonet Discount

किआ की इस एंट्री-लेवल सब 4m कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 50,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है. 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपए स्क्रैपेज बोनस के अलावा, 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी है. जबकि HX 1.2 O वेरिएंट पर 10,000 का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Kia Syros Discount

एचटी ऑटो के मुताबिक, किआ साइरोस पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इसके अलावा, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है. इसके अलावा, किआ साइरोस पर डीलर बेनिफिट्स के साथ एक्सटेंडेड वारंटी का भी फायदा उठाया जा सकता है.

Kia Seltos Discount

किआ सेल्टोस पर 20,000 का लॉयल्टी बोनस और 20,000 का कॉर्पोरेट बेनिफिट दिया जा रहा है. इसके अलावा, कॉम्पैक्ट SUV पर डीलर-एंड बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं, जिसमें फ्री एक्सेसरीज़ और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हो सकते हैं.

Kia Carnival Discount

किआ की इस प्रीमियम MPV पर आपको सबसे ज्यादा छूट मिलेगी, इस गाड़ी पर 1.5 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 1 लाख रुपए का एक्सचेंज बोनस, स्क्रैप बेनिफिट्स के साथ 50 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है.

Kia Carens Clavis EV Discount

किआ कैरेंस क्लैविस EV पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक MPV पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें- पैसा रखो तैयार! अगले 6 से 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं Maruti की ये 3 नई गाड़ियां