Kia Sorento Hybrid होगी 4 सितंबर को लॉन्च! Fortuner-Majestor को देगी टक्कर!
Kia Sorento Hybrid Launch Date in India: सितंबर में किआ की नई हाइब्रिड एसयूवी को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस थ्री रो वाली एसयूवी में Level 2 ADAS फीचर्स भी मिल सकते हैं जो सेफ्टी का ध्यान रखेंगे. इसके अलावा इस एसयूवी में और भी कई कमाल के फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Highlights
- Sorento Hybrid SUV की Fortuner से टक्कर.
- 6-7 सीटिंग ऑप्शन्स में आ सकती है ये एसयूवी.
- सोरेंटो हाइब्रिड में मिल सकते हैं लेवल 2 ADAS फीचर्स.
Kia India अब अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है, कंपनी अगले महीने Sorento Hybrid SUV को लॉन्च करने वाली है. इस थ्री रो एसयूवी को सेल्टोस से ऊपर प्लेस किया जाएगा और ये एसयूवी भारत में किआ की फ्लैगशिप इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) मॉडल बन जाएगी, इसी के साथ कंपनी की हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में एंट्री भी होगी.
Kia Sorento Launch Date in India
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ की इस अपकमिंग हाइब्रिड एसयूवी को 4 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. सोरेंटो का डिजाइन बोल्ड लेकिन रिफाइंड है, इसमें वर्टिकली एलईडी हेडलैंप और टेल-लैंप, टी शेप के DRLs, चौड़ी टाइगर नोज ग्रिल, मस्कुलर बंपर और डुअल-टोन एलॉय व्हील हो सकते हैं. इस एसयूवी में थोड़े फ्लेयर्ड व्हील आर्च भी है, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और बढ़ाने में मदद करेंगे. दुनिया भर में सोरेंटो की लंबाई 4815mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई 1700mm है और इसका व्हीलबेस 2815mm है. अगर ये साइज बना रहता है, तो यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी कार होगी.
केबिन और फीचर्स की जानकारी (संभावित)
इस एसयूवी में 6 और 7 सीटिंग ऑप्शन होने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले दे सकती है, साथ ही 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर के साथ प्रीमियम डिजाइन होने की संभावना है. फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है. सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है.
Kia Sorento Price (संभावित)
किआ सोरेंटो के लोकल लेवल पर असेंबल होने की उम्मीद है, जिससे इसकी कीमत कॉम्पिटिटिव रखने में मदद मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 40 लाख रुपए से शुरू होगी, इस रेंज में ये गाड़ी Toyota Fortuner, MG Majestor और Jeep Meridian जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे सकती है. इस गाड़ी की प्री बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- Kia Sorento Hybrid: आने वाली है किआ की ये नई कार, लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग
Latest Stories
Kia Sorento Hybrid: आने वाली है किआ की ये नई कार, लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग
EV खरीदने वालों की पहली पसंद बनी TVS! जुलाई के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप
Honda Cars Discount: नई कार खरीदने पर 2.45 लाख तक की छूट! सस्ती मिल रही ये 4 गाड़ियां
