Kia Sorento Hybrid: आने वाली है किआ की ये नई कार, लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग
Kia Sorento Hybrid जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस प्रीमियम एसयूवी की प्री बुकिंग को शुरू कर दिया है. आप इस गाड़ी की प्री बुकिंग कैसे कर सकते हैं और ये गाड़ी कौन-कौन से फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है? आइए जानते हैं.
Highlights
- आने वाली है किआ की हाइब्रिड एसयूवी.
- डीलरशिप पर शुरू हुई Sorento Hybrid की प्री-बुकिंग.
- 5,6 और 7 सीटिंग ऑप्शन्स में आ सकती है ये एसयूवी.
Kia India ने नई Sorento का एक टीजर जारी किया है और कंफर्म किया है कि यह SUV कंपनी की पहला हाइब्रिड मॉडल है. लॉन्च से पहले किआ डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, ये इस बात का संकेत है कि कंपनी की ये अपकमिंग हाइब्रिड एसयूवी जल्द लॉन्च होने वाली है. किआ ने Sorento को सबसे पहले 2002 में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था और तब से यह एसयूवी चार जेनरेशन से गुजर चुकी है और 132 देशों में इसकी 4.8 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. कंपनी ने इसे 2024 और 2025 दोनों में दुनिया भर में अपने तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में रखा है और इसके पास IIHS टॉप सेफ्टी पिक+ रेटिंग और इस कार को 5 स्टार NHTSA क्रैश-टेस्ट स्कोर मिला हुआ है.
इंजन की पावर
Gaadiwaadi के मुताबिक, घरेलू मार्केट के लिए किआ ने अभी तक खास हाइब्रिड सेटअप के बारे में डिटेल नहीं दी है, लेकिन संभावना है कि इसे 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ लाया जाएगा, जो 238hp कंबाइंड पावर और 380Nm पीक टॉर्क जेनरेट करेगी. इस गाड़ी को सिक्स स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है.
इंटरनेशनल मार्केट में फ्रंट व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों फ़ॉर्मेट मिलते हैं. टीजर में SUV के एक्सटीरियर की पहली झलक मिलती है, ये एक फैमिली SUV होगी, हुड पर एंगुलर ग्राफ़िक के साथ टू-लेवल लाइटिंग सिग्नेचर और बंपर पर नीचे की तरफ एक सेकेंडरी क्लस्टर है.
3 सीटिंग ऑप्शन्स में आ सकती है ये एसयूवी
इस प्रीमियम SUV को 5, 6 और 7 सीटर ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है. इसे पहले ही कई बार पब्लिक सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है और इसकी लंबाई 4815mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई 1700mm है और व्हीलबेस की लंबाई 2815mm है. इंटीरियर में भी कई एडवांस फ़ीचर्स मिलेंगे.
जैसे कि पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, दो 12.3 इंच डिस्प्ले (एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट सिस्टम के तौर पर काम करेगा), 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और लेवल 2 ADAS सेफ्टी सिस्टम जैसे ढेरों फीचर्स के साथ इस एसयूवी को ग्राहकों के लिए उतारा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Honda Cars Discount: नई कार खरीदने पर 2.45 लाख तक की छूट! सस्ती मिल रही ये 4 गाड़ियां
Latest Stories
Maruti Baleno Facelift में मिलेंगे ये अपग्रेडेड फीचर्स! 5 सितंबर को लॉन्च होगी ये हैचबैक
माइलेज में गिरावट के लिए ये चीजें हैं जिम्मेदार, E20 Petrol पर छिड़ी बहस पर पेट्रोलियम मंत्रालय की सफाई
Mahindra Scorpio Lifestyler से उठा पर्दा, बढ़ने वाली है Toyota Hilux की टेंशन!
