Honda Cars Discount: नई कार खरीदने पर 2.45 लाख तक की छूट! सस्ती मिल रही ये 4 गाड़ियां
अगस्त 2026 में होंडा कारों पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है. अगर आप Honda Elevate, Honda City या फिर Honda Amaze में से किसी भी गाड़ी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास पैसे बचाने का बढ़िया मौका है. हम आज एक-एक कर सभी मॉडल्स पर मिल रहे डिस्काउंट डिटेल्स की जानकारी देंगे.
होंडा कंपनी की नई गाड़ी खरीदने का प्लान है तो अगस्त में Honda Elevate, Amaze और Honda City जैसे मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है. सबसे ज्यादा डिस्काउंट एलिवेट पर है, एक बात जो शुरुआत में ही आपको पता होनी चाहिए जैसे कि ऑफर वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन के हिसाब से है. सभी मॉडल्स पर चुनिंदा कॉर्पोरेट्स के लिए एडिशनल ऑफ़र भी है. ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स का फायदा 31 अगस्त 2026 तक उठाया जा सकता है.
Honda Elevate Price और डिस्काउंट डिटेल्स
होंडा की इस एसयूवी की कीमत 11 लाख 80 हजार 700 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस एसयूवी के साथ 2 लाख 45 हजार रुपए तक की बचत का बढ़िया मौका मिलेगा.

Honda City Price और डिस्काउंट डिटेल्स
होंडा की इस सेडान की कीमत 11 लाख 99 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी की आधिकारिक साइट पर जानकारी के अनुसार, इस सेडान के साथ 95 हजार रुपए तक की बचत का बढ़िया मौका मिल रहा है.

Honda New Amaze Price और डिस्काउंट डिटेल्स
होंडा की नई अमेज की कीमत 7 लाख 65 हजार 400 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी की साइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक, इस गाड़ी के साथ 67000 रुपए की बचत का मौका मिल रहा है.

Honda Amaze 2nd Gen Price और डिस्काउंट डिटेल्स
अमेज दो ऑप्शन्स में उपलब्ध है, एक तो न्यू और एक सेकंड जेनरेशन ऑप्शन. सेकंड जेनरेशन की कीमत 5 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी इस जेनरेशन मॉडल पर 58 हजार रुपए तक की बचत का मौका दे रही है.

ध्यान दें: पूरी जानकारी के लिए अपने नज़दीकी डीलर से संपर्क करें, अलग-अलग शहरों में डिस्काउंट अमाउंट अलग-अलग हो सकता है.
ये भी पढ़ें- जुलाई सेल्स रिपोर्ट: Maruti Suzuki ने जुलाई में बेची 2.41 लाख कारें, इन गाड़ियों की डिमांड में दिखी तेजी
Latest Stories
जुलाई सेल्स रिपोर्ट: Maruti Suzuki ने जुलाई में बेची 2.41 लाख कारें, इन गाड़ियों की डिमांड में दिखी तेजी
टू-व्हीलर बाजार की जबरदस्त रफ्तार! Hero MotoCorp और Suzuki की बिक्री में आया उछाल
दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सावधान! आज से एक गलती पड़ सकती है भारी
