Mahindra Scorpio N, Thar Roxx से XUV400 EV तक, इन 6 गाड़ियों पर 2.50 लाख तक का फायदा

Car Offers September 2026: सितंबर में नई गाड़ी खरीदने पर आपको लाखों का फायदा हो सकता है, महिंद्रा की नई स्कोर्पियो, थार या इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने पर आप 2.50 लाख तक की बचक कर सकते हैं.

नई कार पर हजारों-लाखों के फायदे Image Credit: महिंद्रा

Cars Discount September 2026: सितंबर में महिंद्रा कंपनी की नई गाड़ी खरीदने का प्लान है तो कंपनी के SUV और इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर हजारों-लाखों के फायदे मिल रहे हैं. आपको XUV 3XO, स्कोर्पियो क्लासिक, थार, Thar Roxx, स्कोर्पियो एन और XUV400 EV पर छूट का फायदा मिलेगा. सबसे ज्यादा डिस्काउंट इलेक्ट्रिक मॉडल पर है और सबसे कम फायदा Thar 4WD और स्कोर्पियो क्लासिक पर है.

इन गाड़ियों पर डिस्काउंट का फायदा

  • Mahindra XUV 3XO: Gaadiwaadi के मुताबिक, इस एसयूवी पर 50 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, इसके अलावा 10 हजार रुपए की एक्सेसरीज भी दी जा रही है. इसका मतलब ये हुआ कि इस गाड़ी के साथ 60 हजार रुपए तक का फायदा मिल रहा है.
  • Mahindra Scorpio Classic: इस एसयूवी पर 30 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए की एक्सेसरीज मिल रही है. इसका मतलब 50 हजार रुपए तक का फायदा आपको इस गाड़ी के साथ मिलेगा.
  • Mahindra Scorpio N: स्कोर्पियो के इस मॉडल पर सबसे ज्यादा कैश डिस्काउंट है, इस एसयूवी पर 1.25 लाख तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा 25000 रुपए तक की एक्सेसरीज भी है, यानी कुल मिलाकर 1.50 लाख तक का फायदा मिल रहा है.
  • Mahindra Thar 4WD: इस एसयूवी पर सबसे कम कैश डिस्काउंट है, आपको 20 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 30 हजार की एक्सेसरी मिलेगी, कुल मिलाकर 50 हजार रुपए का फायदा आपको मिलेगा.
  • Mahindra Thar Roxx: 5 डोर थार पर 90 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपए की एक्सेसरीज मिल रही है. इसका मतलब ये हुआ कि आपको इस गाड़ी पर 1.20 लाख तक का फायदा मिल सकता है.
  • Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी पर 2.50 लाख तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है.

ध्यान दें: अलग-अलग राज्यों में डिस्काउंट की राशि अलग-अलग हो सकती है, लेकिन डिस्काउंट और बाकी बेनिफिट्स का फायदा केवल स्टॉक रहने तक ही मिलेगा. ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, त्योहारी सीजन से पहले 20,000 रुपए महंगी हुई गाड़ियां