1 लीटर और 1KG CNG में कितना दौड़ती Maruti Suzuki Baleno? यहां मिलेगा जवाब

Cars under 10 Lakh: मारुति सुजुकी की नई Baleno खरीदने का प्लान है तो पहले आपको इस हैचबैक की कीमत, माइलेज, फीचर्स के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए. हम आज आपको इन सभी जरूरी सवालों के बारे में विस्तार से जवाब देंगे.

मारुति सुजुकी बलेनो माइलेज Image Credit: मारुति सुजुकी

Maruti Suzuki की Baleno, हैचबैक सेगमेंट में ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है. आप भी अगर इस गाड़ी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस गाड़ी के बारे में सबकुछ पता होना चाहिए, जैसे कि इस गाड़ी की कीमत, इस गाड़ी के फीचर्स और सबसे जरूरी ये गाड़ी एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देती है और एक किलो सीएनजी में ये गाड़ी कितना दौड़ सकती है? हम आज आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे ताकि आपको Baleno के बारे में हर छोटी-बड़ी डिटेल की जानकारी हो.

Maruti Suzuki Baleno Price

इस हैचबैक के बेस वेरिएंट की कीमत 5 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) है, वहीं अगर आप इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 9 लाख 47 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. इस रेंज में बलेनो की टक्कर हुंडई आई20 और टाटा अल्ट्रोज जैसे मॉडल्स से होती है.

Maruti Suzuki Baleno Mileage

बलेनो में 1.2 लीटर K सीरीज डुअल जेट डुअल VVT इंजन दिया गया है. मारुति सुजुकी की नेक्सा एक्सपीरियंस डॉट कॉम पर बलेनो के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी दी गई है. साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हैचबैक का मैनुअल वेरिएंट एक लीटर में 22.35 किलोमीटर तक दौड़ सकता है.

वहीं, बलेनो का ऑटोमैटिक वेरिएंट एक लीटर में 22.94 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. अगर बात करें इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट की तो ये गाड़ी एक किलो सीएनजी में 30.61 किलोमीटर तक की दूरी को तय कर सकती है.

Baleno Features

इस गाड़ी में LED DRLs के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, 16 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इंटीरियर की बात करें तो पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए रियर फास्ट चार्जिंग टाइप ए और टाइप सी यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं. इसके अलावा रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल फीचर भी है. कार में स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेमेंट स्क्रीन है, इसी के साथ इस गाड़ी में हेड अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, क्रूज कंट्रोल जैसे खास फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी प्रोग्राम) फीचर दिया है जो अचानक से लेन चैंज करने पर व्हीकल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. इसके अलावा गाड़ी में 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड, कर्टन एयरबैग्स) दिए गए हैं. बच्चों के लिए बैक में सीट लगाने के लिए ISOFIX सपोर्ट भी है. इस कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड असिस्ट फीचर मिलता है.

ये भी पढ़ें- मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी में Hyundai, SUV से EV तक ला रहा ये 4 नई गाड़ियां!