SUV मार्केट में धमाका करने आ रही हैं Maruti की 5 नई कारें! Brezza Facelift से Fronx Hybrid तक पूरी लिस्ट

Maruti Suzuki आने वाले समय में कई नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इनमें कुछ मौजूदा मॉडल के अपडेटेड वर्जन होंगे, तो कुछ बिल्कुल नई कारें होंगी. कंपनी का फोकस अब नई टेक्नोलॉजी, बेहतर माइलेज और ज्यादा फीचर्स देने पर है.

Maruti Suzuki Image Credit: Tv9

Upcoming Maruti SUV: भारत में SUV कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और यह ट्रेंड रुकने वाला नहीं है. इसी को देखते हुए Maruti Suzuki आने वाले समय में कई नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इनमें कुछ मौजूदा मॉडल के अपडेटेड वर्जन होंगे, तो कुछ बिल्कुल नई कारें होंगी. कंपनी का फोकस अब नई टेक्नोलॉजी, बेहतर माइलेज और ज्यादा फीचर्स देने पर है.

Cartaq के मुताबिक खास बात यह है कि इनमें हाइब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल जैसी नई तकनीक भी देखने को मिलेगी. ऐसे में अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में आपके पास कई नए ऑप्शन होंगे. ऐसे में आइए Maruti Suzuki की आने वाली 5 SUV के बारे में विस्तार से जानते है.

Brezza Facelift

Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट जल्द लॉन्च हो सकता है. इसमें नया डिजाइन, नई ग्रिल, LED लाइट्स और नए अलॉय व्हील मिल सकते हैं. अंदर बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल मीटर और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इंजन पहले जैसा रहेगा, लेकिन कीमत थोड़ी बढ़ सकती है.

Fronx Hybrid

Maruti Suzuki Fronx का हाइब्रिड वर्जन 2026 में आ सकता है. यह कार करीब 35 kmpl तक माइलेज दे सकती है. इसमें पेट्रोल इंजन सिर्फ बैटरी चार्ज करेगा और गाड़ी इलेक्ट्रिक मोटर से चलेगी.

Fronx Flex Fuel

Maruti Suzuki Fronx का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन भी आ सकता है. यह कार E85 यानी एथेनॉल मिले पेट्रोल पर चल सकेगी. यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर माना जाता है.

Grand Vitara Facelift

Maruti Suzuki Grand Vitara का फेसलिफ्ट 2026 के अंत तक आ सकता है. इसमें नया डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और बड़े फीचर्स मिल सकते हैं. इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रह सकते हैं.

Y43 Micro SUV

Maruti Suzuki Y43 एक नई छोटी SUV होगी. यह Tata Punch जैसी कारों को टक्कर दे सकती है. इसमें अच्छे फीचर्स और CNG ऑप्शन भी मिल सकता है. Maruti Suzuki आने वाले समय में SUV सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है. नई टेक्नोलॉजी, बेहतर माइलेज और ज्यादा फीचर्स के साथ ये कारें ग्राहकों को आकर्षित कर सकती हैं.

मॉडलइंजन / पावरखास फीचर्समाइलेज / टेक्नोलॉजीलॉन्च समय
Maruti Suzuki Brezza Facelift1.5L पेट्रोल, CNG ऑप्शन10.1” टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीटस्टैंडर्ड पेट्रोल/CNG2026
Maruti Suzuki Fronx Hybrid1.2L पेट्रोल + इलेक्ट्रिक मोटर360° कैमरा, ADAS, AWD (संभावित)35 kmpl (हाइब्रिड)मई-जून 2026
Maruti Suzuki Fronx Flex Fuel1.5L पेट्रोल (E85 सपोर्ट)फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजीएथेनॉल मिश्रित ईंधनTBD
Maruti Suzuki Grand Vitara Faceliftपेट्रोल, हाइब्रिड, CNGबड़ा इंफोटेनमेंट, नया इंटीरियरस्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन2026 (दूसरा हाफ)
Maruti Suzuki Y431.2L पेट्रोल, CNG (संभावित)LED लाइट्स, टचस्क्रीन, सनरूफएंट्री लेवल SUV2027
सोर्स: Cartaq

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹270 तक डिविडेंड, 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर; ये है रिकॉर्ड डेट

Latest Stories

नोएडा से प्रयागराज रोड ट्रिप: गंगा एक्सप्रेसवे या पुराना रास्ता, कौन-सा रूट सबसे सस्ता और तेज? जानें सफर का खर्च

New Renault Duster सुरक्षा में सबसे आगे! क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग, ADAS फीचर्स से लैस

रोशनी, जगह और लॉक… कार पार्किंग के ये 5 नियम आपकी गाड़ी को रखेंगे पूरी तरह सेफ, रहें टेंशन फ्री

भारत में धमाकेदार एंट्री को तैयार BMW F 450 GS, लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग; इन कंपनियों को देगी टक्कर

इन 4 राज्यों में अभी भी टोल बूथ पर कैश में कर सकते हैं पेमेंट, जानें- पेनल्टी और छूट से जुड़ी बड़ी जानकारी

NHAI का FASTag जारी करने वाले बैंकों को आदेश, कहा- वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों को तुरंत करें वेरिफाई