Royal Enfield Himalayan 750 पहली बार बिना कवर के दिखी, 4 कलर आए सामने

Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च से पहले बिना कवर के नजर आई है. नई तस्वीरों में बाइक के 4 कलर, 19-17 इंच व्हील, Cruise Control और नए 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन की जानकारी सामने आई है.

Himalayan 750 Image Credit:

Royal Enfield की अपकमिंग Himalayan 750 एक बार फिर चर्चा में है. लॉन्च से पहले इस एडवेंचर बाइक को बिना किसी कवर के देखा गया है. नई तस्वीरों में बाइक का डिजाइन, व्हील सेटअप और इसके संभावित कलर ऑप्शन साफ नजर आए हैं. खास बात यह है कि टेस्टिंग के दौरान इसके चार अलग-अलग पेंट स्कीम सामने आए हैं.

4 अलग-अलग कलर में दिखी बाइक

नई तस्वीरों में Himalayan 750 को चार अलग-अलग यूनिट में देखा गया है. इनमें एक बाइक मैरून/लाल रंग में है, जिसके साथ गोल्ड और ब्लैक ग्राफिक्स दिए गए हैं. यह मॉडल टॉप वेरिएंट हो सकता है.

दूसरी बाइक में व्हाइट बेस के साथ येलो और अन्य रंगों के ग्राफिक्स दिखाई दिए हैं. तीसरी यूनिट को मेटैलिक ग्रे फिनिश में देखा गया है. चौथी बाइक की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इसमें भी सॉलिड कलर फिनिश दिखाई देती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक को अलग-अलग वेरिएंट में अलॉय और क्रॉस-स्पोक व्हील के साथ पेश किया जा सकता है. इससे कंपनी सड़क पर ज्यादा इस्तेमाल के लिए एक विकल्प और ऑफ-रोडिंग के लिए दूसरा सेटअप दे सकती है.

क्रूज कंट्रोल समेत मिलेंगे कई फीचर्स

Himalayan 750 के स्विचगियर में अलग से CRUISE बटन और RES/+ टॉगल दिखाई दिया है. इससे संकेत मिलता है कि बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और क्रूज कंट्रोल दिया जा सकता है.

बाइक में एक अलग “M” बटन भी देखा गया है. Himalayan 450 में इसी तरह के बटन का इस्तेमाल ABS को ऑन या ऑफ करने के लिए किया जाता है, जबकि Royal Enfield की कुछ दूसरी बाइक्स में इसका इस्तेमाल राइड मोड बदलने के लिए होता है. इससे Himalayan 750 में कई राइडिंग मोड मिलने की संभावना है.

19 इंच फ्रंट और 17 इंच रियर व्हील

नई Himalayan 750 में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के व्हील दिए जाने की जानकारी सामने आई है. यह Himalayan 450 के 21 इंच फ्रंट व्हील सेटअप से अलग है. बाइक में एडजस्टेबल Showa USD फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे ट्विन-डिस्क सेटअप और पीछे सिंगल डिस्क मिलने की बात सामने आई है. टायर Vredestein Centauro XR बताए गए हैं और बाइक में TPMS मिलने के संकेत भी हैं.

नए 750cc इंजन के साथ आएगी

Himalayan 750 में लिक्विड-कूलिंग सिस्टम दिखाई दिया है. उम्मीद है कि इसमें नया पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा. यह मौजूदा Himalayan 450 के सिंगल-सिलेंडर इंजन से बड़ा होगा और हाईवे टूरिंग के लिए ज्यादा क्षमता देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है. हालांकि, इंजन की आधिकारिक पावर और टॉर्क की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. Himalayan 750 को Royal Enfield की बड़ी एडवेंचर टूरिंग बाइक के तौर पर लाया जा रहा है. बाइक के लॉन्च की आधिकारिक तारीख और कीमत की घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- अक्टूबर में आएंगी 9 नई कारें, Maybach S Class से Audi Q3 तक होंगे लॉन्च; देखें पूरी लिस्ट

गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, हॉलमार्किंग महंगी होने से बढ़ेगा फर्जीवाड़े का खतरा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में फंस गया पेंच, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून से बढ़ी चिंता; वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

स्टॉक मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी में 1.48 फीसदी की गिरावट, जानें- क्यों आई बिकवाली

सितंबर की बिक्री ने बिगाड़ा ऑटो शेयरों का मूड, Bajaj Auto 8 फीसदी टूटा; Hyundai में तेजी

AC से लेकर TV तक… 1 अक्टूबर से महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, त्योहारी सीजन में कितना बढ़ेगा रेफ्रिजरेटर का रेट?

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PMI 7 महीने के हाई पर पहुंचा; डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट डिमांड का मिला सपोर्ट