AC से लेकर TV तक… 1 अक्टूबर से महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, त्योहारी सीजन में कितना बढ़ेगा रेफ्रिजरेटर का रेट?
1 अक्टूबर से AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और रेफ़्रिजरेटर खरीदना महंगा हो सकता है. कंपनियां कच्चे माल और फ्रेट की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी कर रही हैं. AC की कीमत में सबसे ज्यादा असर दिख सकता है. Daikin ने पहले ही 8 से 10 फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि Haier करीब 5 फीसदी बढ़ोतरी करेगी.
Highlights
- 1 अक्टूबर से AC, TV और अन्य Consumer Appliances महंगे हो सकते हैं.
- AC की कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है.
- Daikin ने AC की कीमतों में 8 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की है.
अगर आप इस फेस्टिव सीजन AC, TV, वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. 1 अक्टूबर से कई कंज्यूमर अप्लायंसेज की कीमतों में बढ़ोतरी वाली है. कंपनियां अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी में करीब 3 से 8 फीसदी तक दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं. AC की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, कुछ कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा चुकी हैं, जबकि कुछ 1 अक्टूबर से प्रोडक्ट्स पर नई कीमतें लागू करेंगी.
AC की कीमत में 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी
अगर आप AC खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे ज्यादा असर इसी कैटेगरी में देखने को मिल सकता है. Blue Star ने AC और Deep Freezer की कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की है.
Haier India 1 अक्टूबर से Room AC की कीमत करीब 5 फीसदी बढ़ाने वाली है. वहीं Daikin ने 16 सितंबर से AC की कीमतों में 8 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है.
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, LG और Bosch Home Comfort ने भी AC की कीमत करीब 5 फीसदी बढ़ाई है. यानी AC खरीदने वालों को कंपनी और मॉडल के हिसाब से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
LED TV कितने महंगे होंगे?
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार TV खरीदने वालों पर भी पड़ सकती है. Haier India ने LED TV की कीमतों में 2 से 3 फीसदी बढ़ोतरी करने की बात कही है. वहीं Super Plastronics यानी SPPL अक्टूबर के बाद TV की कीमत करीब 7 फीसदी बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी Thomson, Kodak और Blaupunkt जैसे TV ब्रांड बनाती और मार्केट करती है.
कंपनी के अप्लायंसेज की कीमतें पहले ही 4 से 5 फीसदी बढ़ चुकी हैं. छोटे स्क्रीन वाले TV की कीमतों में 20 फीसदी तक और बड़े स्क्रीन वाले TV में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि यह स्क्रीन साइज पर निर्भर करेगा.
वॉशिंग मशीन भी होगी महंगी
वॉशिंग मशीन खरीदने वालों को भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. Haier India ने वॉशिंग मशीन समेत कुछ कैटेगरी में 2 से 3 फीसदी कीमत बढ़ाने की पुष्टि की है. इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियां वॉशिंग मशीन, रेफ़्रिजरेटर और LED TV की कीमतों में करीब 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर रही हैं. हालांकि सभी कंपनियों ने अभी कीमत बढ़ाने का फैसला नहीं किया है.
रेफ्रिजरेटर की कीमत पर भी असर
रेफ्रिजरेटर भी उन कंज्यूमर अप्लायंसेज में शामिल है जिनकी कीमतें बढ़ सकती हैं. कुछ कंपनियां रेफ्रिजरेटर की कीमतों में करीब 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर रही हैं. हालांकि, इस कैटेगरी में सभी कंपनियों ने अभी कीमत बढ़ाने का फैसला नहीं किया है. इसलिए ग्राहक को ब्रांड और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग कीमत देखने को मिल सकती है.
ये भी पढे़ं- आधार यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब राशन के लिए नहीं होगी फिंगरप्रिंट की जरूरत; UIDAI ने किए 5 बदलाव
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
कंपनियों के मुताबिक, कीमत बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह कच्चे माल की बढ़ती लागत है. तांबा, स्टील और एल्युमीनियम की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा कच्चे तेल के डेरिवेटिव और माल ढुलाई लागत में भी बढ़ोतरी हुई है.
पश्चिम एशिया संकट के कारण कमोडिटी की कीमतें, सप्लाई चेन और करेंसी मूवमेंट को लेकर भी दबाव बढ़ा है. Blue Star के मुताबिक, पिछले साल के फेस्टिव सीजन के मुकाबले लागत करीब 15 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने कहा कि GST से ग्राहकों को करीब 10 फीसदी का फायदा मिल रहा है, इसलिए इसका नेट असर करीब 5 फीसदी रह सकता है.
Latest Stories
आधार यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब राशन के लिए नहीं होगी फिंगरप्रिंट की जरूरत; UIDAI ने किए 5 बदलाव
1 अक्टूबर से बदल गए ये नियम, SBI ATM से LPG तक पर होगा असर; UPI पर भी बड़ा अपडेट
आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 71 रुपये तक बढ़े दाम; जानें- दिल्ली में कितने पर पहुंचा रेट
