आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 71 रुपये तक बढ़े दाम; जानें- दिल्ली में कितने पर पहुंचा रेट
अक्टूबर महीने की पहली तारीख को कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है. LPG की कीमतों में बदलाव इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों समेत कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है.
Highlights
- कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है.
- कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देश भर में हुई है.
- पटना में घरेलू 1,031.50 और कमर्शियल अब 3100.50 रुपये का हो गया है.
LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई के मोर्चे पर एक जोरदार झटका लगा है. अक्टूबर महीने की पहली तारीख को कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है. राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 1 अक्टूबर 62.50 रुपये महंगा हो गया है. अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2810 रुपये हो गई है.
हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
देश भर में बढ़े दाम
19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देश भर में हुई है. लेह से लेकर कन्याकुमारी और अहमदाबाद से लेकर पूर्वोत्तर के शहरों तक होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल जगहों के लिए इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस अब महंगी हो गई है.
मुंबई और चेन्नई में इतना बढ़ा रेट
इंडियन ऑयल की ओर से जारी नए रेट के मुताबिक चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सितंबर के 2,916.50 रुपये से बढ़कर 2,983 रुपये हो गई है. यानी यहां सिलेंडर 66.50 रुपये महंगा हुआ है. वहीं घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये पर बरकरार है.
मुंबई में भी कमर्शियल LPG की कीमत में 63 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. पहले 2,701 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 2,764 रुपये का हो गया है. दूसरी ओर, घरेलू सिलेंडर का रेट 941.50 रुपये पर स्थिर रखा गया है.
पटना में कितना महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी?
पटना में घरेलू 1,031.50 और कमर्शियल अब 3100.50 रुपये का हो गया है. सितंबर में यह 3029 रुपये का था. यानी पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 71.50 रुपये का इजाफा हुआ है.
LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का आधार
LPG की कीमतों में बदलाव इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों समेत कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. इंडियन ऑयल के अनुसार, घरेलू LPG की कीमत तय करने में अंतरराष्ट्रीय LPG बेंचमार्क को आधार माना जाता है.
तेल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले महीने के औसत LPG बेंचमार्क और रुपये की एक्सचेंज दर को ध्यान में रखकर कीमतों में बदलाव करती हैं. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार और करेंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भारत में LPG के दाम पर दिखाई देता है.
Latest Stories
साबुन, शैम्पू और टूथपेस्ट खरीदते समय नहीं होगा कन्फ्यूजन, पैक पर डॉट से चलेगा Veg या Non-Veg का पता
ITR डेडलाइन से महंगे दूध और LPG तक, 1 सितंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम; जानें आपकी जेब पर कितना असर
रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से इतने रुपये बढ़ गई LPG की कीमत; ऐसे ग्राहकों को लगेगा झटका
