Punch, Fronx, Nexon या Venue, जुलाई में किस कॉम्पैक्ट SUV ने मारी बाजी?
आप भी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि टाटा पंच, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू में से कौन सी एसयूवी की मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है. हम आज आपको इन सभी गाड़ियों के सेल्स आंकड़ों के बारे में बताएंगे.

Compact SUV सेगमेंट में पिछले महीने यानी जुलाई 2026 में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी या फिर हुंडई, आखिर किस कंपनी की गाड़ी टॉप पर रही और कौन-कौन सी गाड़ियों ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई? हम आज आपको इस बात की जानकारी देने वाले हैं, अगर आप भी Tata Punch, Maruti Suzuki Fronx, Tata Nexon, Hyundai Venue या फिर Maruti Brezza में से किसी भी कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस बात को जान लेना चाहिए कि मार्केट में किस गाड़ी की सबसे ज्यादा डिमांड है?
टॉप 5 में हैं ये गाड़ियां
पहले पायदान पर टाटा की ये गाड़ी: Tata Punch की पिछले महीने जुलाई 2026 में 21 हजार 313 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल जुलाई में 10 हजार 785 यूनिट्स बिकी थी. साल दर साल के हिसाब से इस एसयूवी की बिक्री 97.62 फीसदी बढ़ी है.
दूसरे पायदान पर मारुति की ये एसयूवी: Maruti Fronx की जुलाई 2026 में 19 हजार 473 यूनिट्स की बिक्री हुई, पिछले साल इस एसयूवी की 12 हजार 872 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी की सेल्स में 51.28 फीसदी की ग्रोथ हुई है.
तीसरे पायदान पर टाटा की ये एसयूवी: Tata Nexon की पिछले महीने जुलाई में 17 हजार 471 यूनिट्स की सेल हुई, पिछले साल इस एसयूवी की 12 हजार 825 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसका मतलब साल दर साल के हिसाब से इस एसयूवी की सेल 36.23 फीसदी बढ़ गई है.
चौथे पायदान पर है ये एसयूवी: Maruti Brezza की पिछले महीने 12 हजार 055 यूनिट्स की बिक्री हुई. जुलाई 2025 यानी पिछले साल इस एसयूवी की 14 हजार 065 यूनिट्स बिकी थी, साल दर साल के हिसाब से इस एसयूवी की सेल में 14.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
पांचवे पायदान पर हुंडई: Hyundai Venue ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है, जुलाई 2026 में इस एसयूवी की 11 हजार 095 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल ये आंकड़ा 8 हजार 054 यूनिट्स का था, साल दर साल के हिसाब से इस एसयूवी की सेल में 37.76 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त को Mahindra का नया धमाका, ट्रिपल स्क्रीन के साथ लॉन्च होगी BE6 Sporteq