15 अगस्त को Mahindra का नया धमाका, ट्रिपल स्क्रीन के साथ लॉन्च होगी BE6 Sporteq

Mahindra की नई BE 6 Sporteq इस हफ्ते भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का टीजर शेयर किया है जिससे पता चलता है कि इसमें एक या दो नहीं बल्कि तीन स्क्रीन यानी ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलेगा.

महिंद्रा इलेक्ट्रिक Image Credit: महिंद्रा

Highlights

  • 15 अगस्त को आएगा BE6 का नया मॉडल.
  • केबिन में फुल-विड्थ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप.
  • सिंगल चार्ज में बढ़िया ड्राइविंग रेंज.

Mahindra भारत में 15 अगस्त को BE 6 Sporteq को लॉन्च करेगी और लॉन्च से पहले अब कंपनी ने इस गाड़ी के ऑफिशियली टीजर को जारी किया है. टीज़र से पता चलता है कि नई BE 6 Sporteq में फुल विड्थ ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड होगा जैसा कि आपने XEV 9e और XEV 9S में भी देखा है. इसी के साथ कंपनी ने एक्सक्लूसिविटी को बनाए रखने के लिए इसमें डार्क एक्सटीरियर और स्पोर्टियर केबिन थीम की ओर भी इशारा किया है.

इंटीरियर में बड़ा बदलाव

BE 6 Sporteq के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव 12.3 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले होगा. मौजूदा मॉडल में पहले से ही ड्राइवर और इंफोटेनमेंट फंक्शन के लिए दो 12.3 इंच स्क्रीन है, जबकि नई तीसरी यूनिट फ्रंट पैसेंजर के आगे होगी. टीजर में मैट ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश की भी पुष्टि हुई है, जबकि केबिन में ब्राउन अपहोल्स्ट्री और इल्यूमिनेटेड एक्सेंट दिख रहा है.

कई जगह रेड फिनिश भी आपको नजर आएगी, इन अपडेट्स के अलावा, कोई और बदलाव होने की संभावना नहीं है. BE 6 महिंद्रा के INGLO इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है और इसकी लंबाई 4371mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1627mm, इसका व्हीलबेस 2775mm और ग्राउंड क्लीयरेंस बिना लोड के 207mm और बैटरी पैक के चारों ओर 222mm है. लगेज कैपेसिटी 455 लीटर है और इसे 45 लीटर के फ्रंट स्टोरेज कम्पार्टमेंट से सप्लीमेंट किया गया है.

बैटरी और ड्राइविंग रेंज

अभी 59kWh और 79kWh LFP बैटरी ऑप्शन में ये इलेक्ट्रिक कार मिलती है, छोटी बैटरी 170kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ी गई है जो 380Nm टॉर्क जेनरेट करती है. जबकि 79kWh पैक को 170kW मोटर या 210kW यूनिट के साथ जोड़ा गया है. सभी वर्जन में रियर-माउंटेड मोटर और रियर-व्हील ड्राइव की सुविधा है. दावा किया गया MIDC रेंज 59 kWh वर्जन के लिए 548 किलोमीटर तक और 79kWh वेरिएंट के साथ 683 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. टॉप रेंज वाला 79kWh मॉडल 6.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकता है.

BE 6 में दोनों सिरों पर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें i-Link फ्रंट सेटअप और फाइव-लिंक रियर अरेंजमेंट है. हायर वेरिएंट में अडैप्टिव डैम्पर्स मिलते हैं, जबकि ब्रेकिंग दोनों एक्सल पर डिस्क ब्रेक से होती है. चार्जिंग CCS2 सिस्टम से होती है जो 11.2 kW तक AC चार्जिंग और DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो लगभग 20 मिनट में बैटरी को 20 से 80 परसेंट तक चार्ज कर सकता है. सेफ्टी के मामले में Mobileye EyeQ6 से सपोर्टेड लेवल 2+ ADAS और कई ड्राइवर-असिस्टेंस फंक्शन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- चीन में जर्मन कारों का क्रेज खत्म? Xiaomi के आगे मर्सिडीज और BMW हुई ‘चारों खाने चित’