3 स्क्रीन और फुल चार्ज में 600km की दमदार रेंज! फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है Tata Safari EV
Tata Safari EV को इस फेस्टिव सीजन लॉन्च किया जा सकता है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेकर सामने आ रही नई जानकारियां इस ओर संकेत दे रही हैं कि ये गाड़ी तीन स्क्रीन और सिंगल चार्ज पर 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज के साथ उतारी जा सकती है.

Tata Safari EV को इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. ऑफिशियल लॉन्च में बस एक महीना बचा है, ऐसे में नई-नई जानकारियां सामने आने लगी हैं. इस एसयूवी के एक प्रोटोटाइप को नए कॉकपिट सेटअप के साथ देखा गया था. इस एसयूवी में तीन डिस्प्ले वाला डैशबोर्ड दिया जा सकता है. स्टैंडर्ड तौर पर 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की संभावना है. टॉप वेरिएंट्स में 12.3 इंच पैसेंजर टचस्क्रीन भी मिल सकती है जिसका इस्तेमाल वीडियो स्ट्रीम करने, गेम खेलने, म्यूजिक कंट्रोल करने और कई दूसरे फंक्शन्स को एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है.
Gaadiwaadi के मुताबिक, टाटा की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में व्हीकल-टू-व्हीकल (V2L) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) बाईडायरेक्शनल चार्जिंग फंक्शन्स हो सकते हैं, जो बैटरी पैक का चार्जिंग लेवल 30 फीसदी से ऊपर होने तक उपलब्ध होंगे. 19 इंच एलॉय व्हील्स के अलावा इसमें वेंटिलेटेड फर्स्ट और सेकंड-रो सीट्स, सेकंड-रो सीट्स के लिए विंग्ड हेडरेस्ट, डैश-कैम के साथ डिजिटल IRVM दिए जा सकते हैं.
Tata Safari EV Top Speed (संभावित)
सिंगल-मोटर RWD और डुअल-मोटर AWD वेरिएंट में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है. सिंगल-मोटर RWD वेरिएंट में 160km/h और डुअल-मोटर AWD वेरिएंट में 180km/h की टॉप स्पीड मिल सकती है. डुअल-मोटर AWD वेरिएंट में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ने में लगभग 6.5 सेकंड लगेंगे.
Tata Safari EV Range (संभावित)
सिंगल-मोटर RWD वेरिएंट में 65 kWh और 75 kWh LFP ऑप्शन तो वहीं डुअल-मोटर AWD वेरिएंट में 75 kWh LFP ऑप्शन मिल सकता है. 75 kWh LFP बैटरी पैक सिंगल-मोटर RWD वेरिएंट के साथ सिंगल चार्ज पर 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है. फिलहाल इस गाड़ी की कीमत से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला Mahindra XEV 9S और MG Hector Tomahawk EV से हो सकता है.
ये भी पढ़ें- 1 लीटर में दौड़ेगी 28.65km! ये है Maruti Suzuki की 3 सबसे ज्यादा माइलेज देनी वाली गाड़ियां