लॉन्च हुआ Tata Sierra का नया Dark Edition, कीमत 13.99 लाख से शुरू

Tata Sierra Dark Edition को 13 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि सिएरा के नए डार्क एडिशन में क्या कुछ नया है और इस गाड़ी को कितने इंजन ऑप्शन्स में उतारा गया है.

सिएरा डार्क एडिशन Image Credit: टाटा मोटर्स

Tata Motors ने सिएरा लाइनअप को बढ़ाते हुए नए Sierra Dark एडिशन को ग्राहकों के लॉन्च कर दिया है. इस नए एडिशन की कीमत 13 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, इस नए एडिशन में फ्राइजियन ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश है जिसे वायलेट एक्लिप्स इंटीरियर थीम और पर्पल क्रोम एक्सेंट के साथ मैच किया गया है. ये विजुअल अपडेट इस एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं.

Tata Sierra Dark Edition Price in India

सिएरा डार्क एडिशन के Pure L DARK 1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) है. अगर आप इस गाड़ी का Accomplished+ DARK 1.5 लीटर डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 21 लाख 59 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. ये इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट है. यह स्पेशल एडिशन आपको कई वेरिएंट्स और कई इंजन ऑप्शन्स के साथ मिल जाएगा जिसमें पेट्रोल-मैनुअल, पेट्रोल-DCA, डीजल-मैनुअल, डीजल-ऑटोमैटिक और पेट्रोल-हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट शामिल हैं.

क्या है टाटा सिएरा डार्क एडिशन में नया?

सिएरा डार्क में टाटा मोटर्स की प्रीमियम SUV में एक ब्लैक्ड-आउट डिजाइन पैकेज लाता है, जिसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर के साथ ब्लैक लेदरेट केबिन और पर्पल क्रोम एक्सेंट शामिल हैं. ब्लैक ट्रीटमेंट सिएरा के प्रोपोर्शन को हाइलाइट करता है, जबकि कंट्रास्ट एलिमेंट इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने में मदद करते हैं.

Tata Sierra Dark Edition के इंजन ऑप्शन्स

टाटा सिएरा तीन इंजन ऑप्शन में मिलेगी, पेट्रोल और डीजल दोनों खरीदारों के लिए है. यह रेंज 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन से शुरू होती है जो 106 hp और 145 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

जो खरीदार ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, वह 1.5 लीटर हाइपरियन TGDi टर्बो-पेट्रोल चुन सकते हैं, जो 160 hp और 255 Nm टॉर्क जेनरेट करता है और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. डीजल लाइनअप में 1.5 लीटर क्रायोजेट टर्बो-डीजल इंजन है जो 118 hp पावर जेनरेट करता है जिसमें मैनुअल रूप में 260 Nm और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- 8 लाख से सस्ती इन 5 गाड़ियों में Sunroof का मजा, नई कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट