219 रुपए में Reliance Jio या Airtel, कौन सी कंपनी देगी ज्यादा डेटा और वैलिडिटी?
Jio 219 vs Airtel 219: क्या आपको पता है कि रिलायंस जियो या फिर एयरटेल, आखिर कौन सी कंपनी 219 रुपए में ज्यादा फायदे देती है? अगर जवाब है नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं कि दोनों ही कंपनियों के 219 रुपए वाले प्लान में क्या अंतर है?
Highlights
- जियो का प्लान है डेटा बूस्टर.
- एयरटेल के पास मिलेगा सबकुछ.
- जियो में है ज्यादा डेटा का फायदा.
Reliance Jio और Airtel, दोनों ही कंपनियों की सिम चलाते हैं तो अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात को जान लीजिए कि किस कंपनी का 219 रुपए वाला प्लान ज्यादा वैलिडिटी और डेटा का फायदा देता है. हम आज आपको बताएंगदे कि डेटा, वैलिडिटी और एडिशनल बेनिफिट्स के मामले में जियो बनाम एयरटेल में से कौन सी कंपनी का प्लान ज्यादा बेनिफिट्स के साथ आता है.
Jio 219 Plan डिटेल्स
इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ 30 जीबी हाई स्पीड डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, ये रिलायंस जियो का डेटा प्लान है यानी इस पैक का फायदा तभी मिलेगा जब आपके नंबर पर पहले से कोई प्लान एक्टिव होगा. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps कर दी जाएगी. डेटा प्लान होने की वजह से ये प्लान कॉलिंग, एसएमएस या फिर कोई एडिशनल बेनिफिट्स नहीं देता है.
Airtel 219 Plan डिटेल्स
एयरटेल कंपनी का ये रिचार्ज प्लान केवल 3 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. इस प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, एक ओर जहां जियो का 219 रुपए वाला प्लान डेटा बूस्टर है तो वहीं एयरटेल का ये प्लान आपको डेटा, कॉलिंग और एसएमएस सबकुछ ऑफर करता है.

इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलेंगे, इसके अलावा ये प्लान कुछ अतिरिक्त फायदे भी देता है जैसे कि आपको 12 महीने की वैलिडिटी के साथ Adobe Express Premium का फायदा देगा, स्पैम कॉल अलर्ट्स का फायदा देगा. 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून का फायदा देगा और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का भी फायदा आपको रिचार्ज प्लान के साथ मिलेगा.
अंतर
पहला अंतर तो ये है कि जियो का प्लान केवल डेटा बूस्टर है, वहीं एयरटेल का प्लान सबकुछ ऑफर करता है. अगर आपका जियो नंबर है और आप डेटा बूस्टर चाहते हैं तो ये प्लान 30 दिन की वैधता के साथ 30 जीबी डेटा आपको देगा. वहीं, अगर आपके पास एयरटेल कंपनी का नंबर है तो इस प्लान में आपको डेटा, कॉलिंग, एसमएस के अलावा अतिरिक्त फायदे भी मिल जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Lava Virat Curve से OnePlus N6 Lite तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 4 नए फोन
Latest Stories
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition
iPhone 18 Pro खरीदने के लिए बेच दिया पुश्तैनी सोना, अब इस दिग्गज बिजनेस मैन ने दिया मजेदार जवाब
मिनी रियर डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 12GB तक रैम! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G
