Lava Virat Curve से OnePlus N6 Lite तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 4 नए फोन
Upcoming Mobiles in September: इस हफ्ते वनप्लस, रियलमी, मिवी और लावा ब्रैंड के नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाले हैं. चार में से दो नए फोन तो आज यानी 21 सितंबर को उतारे जाएंगे, चलिए जानते हैं कि ये सभी अपकमिंग स्मार्टफोन्स कौन-कौन से फीचर्स से लैस होंगे?
Highlights
- इस हफ्ते आ रहे चार नए फोन.
- लावा और रियलमी के नए फोन आज होंगे लॉन्च.
- वनप्लस और मिवी भी उतारेंगे नए फोन.
Upcoming Smartphones in India: इस हफ्ते आप लोगों के लिए चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं और इन चार में से 2 फोन तो आज यानी 21 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे. आज रियलमी का नया फोन और लावा ब्रैंड का नया फोन उतारा जाएगा.
इसके अलावा वनप्लस और मिवी का भी नया फोन इस हफ्ते लॉन्च होगा, चलिए आपको बताते हैं कि किस फोन को किस दिन और कौन-कौन से फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा?
OnePlus N6 Lite लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन
इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए अमेजन पर अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिसे देखने से पता चलता है कि ये फोन 22 सितंबर दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. 7000 एमएएच बैटरी से पैक्ड इस फोन की बैटरी तीन दिन तक पावर देती है, ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एआई इरेजर, एआई क्लियर फेस, गूगल जेमिनी जैसे कमाल के फीचर्स से पैक्ड होगा.
Realme 16 Pro Harry Potter Edition लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन
इस अपकमिंग मोबाइल के लिए फ्लिपकार्ट पर बनी साइट से ये कंफर्म होता है कि लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. इस हैंडसेट को 21 सितंबर यानी आज दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. रियर में 200 मेगापिक्सल सैमसंग HP5 सेंसर, साथ में वाइड एंगल कैमरा सेंसर और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आएगा. इस रियलमी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स प्रोसेसर
Lava Virat Curve लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन
इस लावा स्मार्टफोन को आज यानी 21 सितंबर दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा, माइक्रोसाइट से पता चलता है कि ये फोन 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, लेदर फिनिश, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX752 सेंसर, 6000 एमएएच की दमदार बैटरी से पैक्ड होगा.
इसके अलावा रियर में मिनी डिस्प्ले, 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वर्चुअल रैम, 128 जीबी स्टोरेज, डुअल स्पीकर्स, 2 साल ओएस और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
Mivi Smartphone लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन
मिवी ब्रैंड का ये पहला फोन 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे पता चलता है कि ये फोन 128 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा.
ये भी पढ़ें- 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 8GB रैम, लॉन्च हुआ Ai Plus Nova 2 Power 5G
Latest Stories
7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 8GB रैम, लॉन्च हुआ Ai Plus Nova 2 Power 5G
ब्लॉकबस्टर डील्स और प्राइस क्रैश, 8 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival 2026 सेल
16GB रैम-512GB स्टोरेज और Sony सेंसर, लॉन्च हुआ OnePlus 13s का नया वेरिएंट
