8 लाख से सस्ती इन 5 गाड़ियों में Sunroof का मजा, नई कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Sunroof वाली गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो चलिए आज आपको 8 लाख से सस्ती पांच ऐसी गाड़ियों के बारे में बताते हैं जो आपको सनरूफ के साथ मिल जाएंगी. इस प्राइस रेंज में Hyundai, Tata Motors और Kia के पास सनरूफ वाले ऑप्शन्स उपलब्ध हैं.

सनरूफ कार Image Credit: टाटा मोटर्स

Highlights

  • कम बजट वालों के लिए सनरूफ वाली गाड़ियां.
  • हुंडई i20 है सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार.
  • टाटा और किआ के पास भी बेहतरीन ऑप्शन्स.

Sunroof Cars: एक वक्त था जब 10 लाख से महंगी गाड़ियों में ही सनरूफ मिलती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में ये ट्रेंड बदला है और अब बहुत सी ऐसी गाड़ियां हैं जो 8 लाख से कम कीमत में भी सनरूफ ऑफर करती हैं. सनरूफ ज्यादातर भारतीयों के पसंदीदा फ़ीचर्स में से एक है और आज खरीदार कॉम्पैक्ट हैचबैक और एंट्री-लेवल एसयूवी में भी इस फीचर की उम्मीद करते हैं. हम आज आपको पांच ऐसी गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो 8 लाख से कम में आपको सनरूफ के साथ मिल जाएंगी.

Hyundai i20 Price

हुंडई की इस पॉपुलर गाड़ी के Magna MT वेरिएंट में आपको सिंगल पेन सनरूफ मिलेगी और इस वेरिएंट की कीमत 6 लाख 99 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है. कंपनी लंबे समय से अपनी सस्ती हैचबैक में सनरूफ देती आ रही है. इस वेरिएंट में इस प्राइस पॉइंट पर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल्स जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं.

Tata Altroz Price

कार देखो के मुताबिक, टाटा अल्ट्रोज के Pure S वेरिएंट में सिंगल पेन सनरूफ मिलती है और इस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 45 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है. टाटा की इस प्रीमियम हैचबैक के एस वेरिएंट में बढ़िया बिल्ड क्वालिटी और इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. अल्ट्रोज़ ने हमेशा इस सेगमेंट में सेफ्टी-फर्स्ट चॉइस के तौर पर अपनी जगह बनाई है, इस गाड़ी का मुकाबला i20 और बलेनो जैसे कॉम्पिटिटर से होता है. अल्ट्रोज अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर वाली हैचबैक में से एक है जो अलग-अलग इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

Tata Punch Price

टाटा मोटर्स की इस एसयूवी के Pure+ S MT वेरिएंट में सिंगल पेन सनरूफ है और इस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 52 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है. टाटा की इस माइक्रो SUV में कई जरूरी फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Exter Price

हुंडई की इस एसयूवी के S Smart वेरिएंट में आपको सिंगल पेन सनरूफ मिलेगी, इस वेरिएंट की कीमत 7 लाख 68 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है. ये गाड़ी टाटा पंच को कड़ी टक्कर देती है, इसमें सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं और एक्सटर उन खरीदारों को टारगेट करती है जो लोग क्रेटा और वेन्यू जैसी बड़ी और महंगी गाड़ी लिए बिना एसयूवी चाहते हैं.

Kia Sonet Price

किआ की इस माइक्रो एसयूवी के HTE(O) वेरिएंट में सिंगल पेन सनरूफ का लुत्फ उठा सकते हैं. इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट्स में सेगमेंट लीडिंग फीचर्स दिए गए हैं. सोनेट के डिजाइन की बात करें तो इसमें शार्प स्टाइलिंग और टाइगर नोज ग्रिल मिलती है.

ये भी पढ़ें- 3 स्क्रीन और फुल चार्ज में 600km की दमदार रेंज! फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है Tata Safari EV