BS7 नॉर्म्स से बदलेगा Automobile Industry का हाल, Diesel SUVs पर सबसे बड़ा खतरा
अगर आप डीजल SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं या आपके घर में पहले से ही Scorpio, Thar, Fortuner, SUV 7O या फिर Creta की डीजल वाली गाड़ियां मौजूद हैं तो यह खबर आपके लिए है. भारत में अब ऐसा बदलाव आने वाला है जो डीजल SUV मार्केट की पूरी तस्वीर बदल सकता है. सरकार बीएस एमिशन नॉर्म्स लाने की तैयारी कर रही है और एक्सपर्ट्स माने तो इसके बाद डीजल एसयूवीस महंगी हो सकती हैं. लोग धीरे-धीरे पेट्रोल हाइब्रिड और ईवी की तरफ शिफ्ट होने लगेंगे.
जब डीजल गाड़ियों का दबदबा हुआ करता था. लोग डीजल इसलिए पसंद करते थे क्योंकि माइलेज ज्यादा मिलता था. लंबी दूरी सस्ती पड़ती थी और डीजल इंजन में ज्यादा टॉर्क मिलता था. करीब एक दशक पहले पैसेंजर व्हीकल्स मार्केट में डीजल गाड़ियों का शेयर लगभग आधा हुआ करता था लेकिन फिर सरकार ने पोल्यूशन को लेकर नियम सख्त करने शुरू कर दिए. पहले BS4 आया, फिर BS6 आया और अब चर्चा है BS7 की. लेकिन सवाल यह है कि आखिर BS7 है क्या? सरकार ऐसा क्यों कर रही है?