ये हैं सनरूफ वाली भारत की 5 सबसे किफायती कारें, जान लें दाम और फीचर
भारतीय कार बाजार में सनरूफ फीचर की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से कंपनियां अब किफायती कारों में भी सनरूफ दे रही हैं. Hyundai i20, Hyundai Exter, Tata Punch, Tata Altroz और Tata Nexon भारत की सबसे किफायती कारों में शामिल हैं जिनके कुछ वेरिएंट में फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ मिलता है.
भारतीय कार खरीदार अब सिर्फ माइलेज या कीमत ही नहीं बल्कि फीचर्स पर भी खास ध्यान देने लगे हैं. पिछले कुछ वर्षों में सनरूफ कारों में सबसे ज्यादा मांग वाले फीचर्स में शामिल हो गया है. हालांकि अक्सर कहा जाता है कि भारतीय मौसम के हिसाब से सनरूफ बहुत उपयोगी नहीं है फिर भी यह फीचर नई और सेकेंड-हैंड दोनों कार मार्केट में खरीदारी का बड़ा फैक्टर बन गया है. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कई ऑटो कंपनियां अब अपनी किफायती कारों में भी फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ देने लगी हैं. अगर आप कम बजट में सनरूफ वाली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइये भारतीय बाजार में मौजूद 5 सबसे किफायती सनरूफ कारों पर एक नजर डालते हैं.
भारत की टॉप-5 सबसे किफायती सनरूफ कारें
| मॉडल | सनरूफ वाले वेरिएंट | सनरूफ वेरिएंट की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|---|
| Hyundai i20 | Magna, Sportz (O), Sportz (O) Knight, Asta, Asta (O), Asta (O) Knight | ₹7 लाख |
| Hyundai Exter | S+ Executive (CNG), S Smart, S+, SX Smart, SX, SX Knight, SX Tech, SX (O), SX (O) Connect, SX (O) Connect Knight | ₹7.03 लाख |
| Tata Punch | Pure+ S, Adventure S, Accomplished+ S | ₹7.35 लाख |
| Tata Altroz | Pure S, Creative S, Accomplished S, Accomplished+ S | ₹7.36 लाख |
| Tata Nexon | Smart+ S, Pure+ S, Creative+ S, Creative+ PS, Fearless+ PS | ₹8.30 लाख |
Hyundai i20
Hyundai की प्रीमियम हैचबैक i20 फिलहाल भारत में सनरूफ के साथ आने वाली सबसे किफायती कार मानी जाती है. इस कार में सनरूफ मिड-लेवल Magna वेरिएंट से उपलब्ध हो जाता है. इसके सनरूफ वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹7 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Hyundai Exter
इस सूची में दूसरे नंबर पर Hyundai Exter है. यह माइक्रो-SUV कई वेरिएंट में सनरूफ के साथ आती है जिसमें S+, SX, SX(O) जैसे ट्रिम शामिल हैं. इसके सनरूफ वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब ₹7.03 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Tata Punch
Tata Punch भारत की सबसे लोकप्रिय माइक्रो-SUV में से एक है. इसकी किफायती कीमत, मजबूत डिजाइन और फीचर्स इसे शहरी ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाते हैं. Punch में Pure+ S, Adventure S और Accomplished+ S वेरिएंट में सनरूफ मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹7.35 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Tata Altroz
Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Hyundai i20 को कड़ी टक्कर देती है. Altroz के Pure S, Creative S, Accomplished S और Accomplished+ S ट्रिम में सनरूफ उपलब्ध है. इसके सनरूफ वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब ₹7.36 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Tata Nexon
Tata Nexon भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में शामिल है. इसमें Smart+ S, Pure+ S, Creative+ S, Creative+ PS और Fearless+ PS जैसे वेरिएंट में सनरूफ मिलता है. Nexon के सनरूफ वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹8.30 लाख (एक्स-शोरूम) है.
