Renault Duster के rival में कौन है सस्ती कार, किसका कितना वेटिंग पिरियड, यहां चेक करें डिटेल
नई Duster को एडवांस फीचर्स, दमदार डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है. लेकिन बाजार में पहले से ही Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी मजबूत कारें मौजूद हैं. ऐसे में ग्राहकों के मन में सवाल है कि Duster के मुकाबले कौन-सी SUV सस्ती है और किस कार का वेटिंग पीरियड कितना है.
Renault Duster: भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है. Renault ने अपनी नई Duster 2026 लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है. यह कार लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंद रही है और अब नए अवतार में फिर से वापसी कर रही है. नई Duster को एडवांस फीचर्स, दमदार डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है.
लेकिन बाजार में पहले से ही Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी मजबूत कारें मौजूद हैं. ऐसे में ग्राहकों के मन में सवाल है कि Duster के मुकाबले कौन-सी SUV सस्ती है और किस कार का वेटिंग पीरियड कितना है. अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की है. आइए विस्तार से जानते है.
Renault Duster 2026
नई Renault Duster की कीमत 10.29 लाख रुपये से शुरू होती है. इसकी डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी. यह SUV नए प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें फुल LED लाइट, 18 इंच अलॉय व्हील और शानदार डिजाइन दिया गया है. अंदर 10.1 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
कौन है सस्ता और कितना है वेटिंग पीरियड
| Hyundai Creta Hyundai Creta की वेटिंग 1.5 से 3 महीने तक है. कुछ ज्यादा डिमांड वाले मॉडल्स में यह 6 महीने तक भी जा सकती है. इसकी कीमत 10.79 – 20.20 लाख रुपए है. |
| Kia Seltos Kia Seltos पेट्रोल मॉडल के लिए 4 से 6 हफ्ते और डीजल के लिए 6 से 8 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है. कुछ वेरिएंट में यह 90 दिन तक भी हो सकता है. इसकी कीमत 10.99 – 19.99 रुपए है. |
| Maruti Grand Vitara Grand Vitara का वेटिंग पीरियड 2 से 8 हफ्ते के बीच है. कुछ मामलों में यह 12 हफ्ते तक जा सकता है. इसकी कीमत 10.77 – 19.72 लाख रुपए है. |
किसे खरीदना रहेगा बेहतर
अगर आप कम कीमत में नई SUV चाहते हैं, तो Renault Duster एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है. लेकिन अगर आप कम वेटिंग पीरियड चाहते हैं, तो Grand Vitara और Seltos बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं Creta में ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. नई Duster ने SUV बाजार में मुकाबला और कड़ा कर दिया है. अब ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प हैं. आपको अपनी जरूरत, बजट और वेटिंग पीरियड को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कल मची थी तबाही, आज बाजार में बहार! इन 4 वजहों से दिखा जोरदार रिबाउंड
