World EV Day 2026: ये 7 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स दे रहे शानदार रेंज; पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत
World EV Day 2026 के मौके पर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बढ़ती लोकप्रियता पर नजर डालें तो बाजार में अलग- बजट और जरूरत के कई विकल्प मौजूद हैं. Zelio Legender Plus Premium, Oben Rorr Evo, Ola S1 X, Bajaj Chetak C25, Ather Rizta, Revolt RV400 और Tork Kratos R जैसे मॉडल बेहतर रेंज और आधुनिक फीचर्स देते हैं.

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण रोजाना स्कूटर और मोटरसाइकल चलाने वाले लोगों का खर्च लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स कम रनिंग खर्च के कारण लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल केवल कम खर्च के लिए ही नहीं खरीदे जाते हैं. इनमें बेहतर रेंज, आधुनिक डिजाइन और कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलने लगे हैं. शहर में रोजाना आने जाने वाले लोगों के लिए बाजार में कई इलेक्ट्रिक मॉडल मौजूद हैं. World EV Day 2026 के मौके पर हम ऐसे 7 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की जानकारी दे रहे हैं. इस लिस्ट में अलग- बजट और अलग जरूरत के हिसाब से स्कूटर और मोटरसाइकल शामिल हैं.
कम बजट में Zelio Legender Plus Premium
अगर आप कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो Zelio Legender Plus Premium एक विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत 65059 रुपये एक्स शोरूम है. इसमें अलॉय व्हील, LED लाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्कूटर में USB चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स गियर, एंटी थेफ्ट अलार्म और सेंट्रल लॉकिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह शहर के छोटे सफर के लिए यूजफूल हो सकता है.
Oben Rorr Evo में रेंज के साथ दमदार पावर
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर की जगह मोटरसाइकल खरीदना चाहते हैं तो Oben Rorr Evo पर नजर डाल सकते हैं. इसमें 3.4 kWh की बैटरी दी गई है और कंपनी 180 किलोमीटर की IDC रेंज का दावा करती है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 9 kW की पीक पावर देती है और बाइक की टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें 5 इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. बाइक में अलग अलग राइडिंग मोड और रिजनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा भी दी गई है. इसकी कीमत 124999 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Ola S1 X किफायती कीमत में लंबी रेंज
Ola S1 X उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं. यह स्कूटर 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh बैटरी विकल्प के साथ उपलब्ध है. 2 kWh मॉडल की IDC रेंज 108 किलोमीटर तक है जबकि 3 kWh और 4 kWh मॉडल की रेंज 176 किलोमीटर और 242 किलोमीटर तक जाती है. अलग-अलग बैटरी विकल्प के कारण ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं. इसका डिजाइन आधुनिक है और शहर में रोजाना आने जाने वाले लोगों के लिए यह उपयोगी हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 84999 रुपये है.
Bajaj Chetak C25 में मिलेगी 113 किलोमीटर तक रेंज
Bajaj Chetak C25 को शहर में रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 2.5 kWh की बैटरी दी गई है और कंपनी के अनुसार यह 113 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज दे सकता है. स्कूटर में मेटल बॉडी, हिल होल्ड असिस्ट और 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रोजाना सफर के लिए यूजफूल हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 91399 रुपये है. जो लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर में पारंपरिक स्कूटर जैसा अनुभव और नई तकनीक चाहते हैं उनके लिए यह एक विकल्प हो सकता है.
Ather Rizta हो सकता है बेहतर विकल्प
Ather Rizta को आराम और परिवार के रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसके अलग-अलग मॉडल 123 किलोमीटर से 161 किलोमीटर तक की IDC रेंज के साथ आते हैं. इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें बड़ा सीटिंग एरिया, नेविगेशन और कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. इसका फोकस तेज परफॉर्मेंस के बजाय आरामदायक सफर पर अधिक है. इसकी शुरुआती कीमत 121999 रुपये है और परिवार के साथ शहर में रोजाना सफर करने वालों के लिए यह उपयोगी विकल्प हो सकता है.
यह भी पढ़ें- बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सस्पेंड हो सकता है लाइसेंस और RC, नए सिस्टम पर काम कर रही सरकार
Revolt RV400 और Tork Kratos R भी हैं विकल्प
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Revolt RV400 और Tork Kratos R भी विकल्प हो सकते हैं. Revolt RV400 में 3.24 kWh की बैटरी और 3 kW की मोटर दी गई है. कंपनी के अनुसार यह बाइक एक बार चार्ज करने पर करीब 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है और इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी कीमत करीब 1.24 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं Tork Kratos R में 4 kWh की बैटरी के साथ करीब 150 किलोमीटर की रेंज और लगभग 105 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है. इसकी कीमत करीब 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सस्पेंड हो सकता है लाइसेंस और RC, नए सिस्टम पर काम कर रही सरकार
EV खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने से पहले केवल कीमत और कंपनी की ओर से बताई गई रेंज को देखना पर्याप्त नहीं है. खरीदार को यह देखना चाहिए कि रोजाना कितने किलोमीटर का सफर करना है और घर या काम की जगह पर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है या नहीं. बैटरी की वारंटी और कंपनी की बिक्री के बाद मिलने वाली सर्विस के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए. इसके अलावा वाहन की बैटरी, चार्जिंग समय और लंबे समय के मेंटेनेंस खर्च को भी ध्यान में रखना जरूरी है. सही मॉडल का चुनाव जरूरत और बजट के हिसाब से करना चाहिए. इससे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर रोजाना के सफर का खर्च कम करने में मदद कर सकता है.