Audi-Porsche बनाने वाली Volkswagen में 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी, बंद होंगी 4 फैक्ट्रियां; जानें क्या है संकट

सीईओ ओलिवर ब्लूम कंपनी की लागत घटाने और मुनाफा बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर पुनर्गठन की तैयारी कर रहे हैं. प्रस्ताव में 1 लाख तक नौकरियां कम करने, 4 जर्मन फैक्ट्रियां बंद करने और 2030 तक 11 अरब यूरो की ओवरहेड लागत घटाने की योजना शामिल है.

Volkswagen Layoffs: जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen AG एक बार फिर बड़े लेवल पर कॉस्ट कटिंग की तैयारी में है. Manager Magazin कि रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ सालों में 1 लाख तक नौकरियां कम कर सकती है. इसके साथ ही जर्मनी में चार फैक्ट्रियां बंद करने और पूरे ग्रुप के ढांचे में बड़े बदलाव की योजना पर भी काम चल रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ओलिवर ब्लूम ने इस सप्ताह मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव रखा. फिलहाल Volkswagen Group में करीब 6.57 लाख कर्मचारी काम करते हैं. प्रस्ताव पर अगले महीने सुपरवाइजरी बोर्ड की बैठक में चर्चा होगी.

4 फैक्ट्रियां बंद करने की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2030 तक 11 अरब यूरो (करीब 12.5 अरब डॉलर) की ओवरहेड लागत कम करना चाहती है. इसके लिए जर्मनी के नेकार्सुल्म स्थित Audi प्लांट के अलावा हनोवर, ज्विकाउ और एम्डेन में Volkswagen के प्लांट बंद करने की योजना बनाई जा रही है. कंपनी कंपोनेंट्स यूनिट और मुख्य Volkswagen ब्रांड के ढांचे में भी बदलाव पर विचार कर रही है ताकि कारोबार को अधिक लाभदायक बनाया जा सके.

पहले से चल रही है कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना

Volkswagen पहले ही 2030 तक 50,000 कर्मचारियों की संख्या घटाने का लक्ष्य घोषित कर चुकी है. इस योजना के तहत अब तक करीब 28,000 कर्मचारी कंपनी छोड़ने पर सहमत हो चुके हैं. कंपनी ने अपनी सालाना प्रोडक्शन कैपिसिटी भी 1.2 करोड़ वाहनों से घटाकर करीब 90 लाख वाहन करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं.

किन चुनौतियों से जूझ रही है कंपनी?

Volkswagen पर अमेरिका के टैरिफ, चीन में लगातार कमजोर मांग और यूरोप में BYD तथा Stellantis जैसी कंपनियों से बढ़ती कंपटेटिव का दबाव है. इसी वजह से कंपनी अपने कारोबार को अधिक कंपटेटिव बेनिफिट बनाने के लिए बड़े लेवल पर पुनर्गठन कर रही है.

यूनियन ने किया विरोध

हालांकि कंपनी की इस योजना का कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है. कंपनी की वर्क्स काउंसिल और IG Metall यूनियन ने संयुक्त बयान में कहा कि इस तरह की योजनाएं कर्मचारियों और उन क्षेत्रों में चिंता पैदा करती हैं, जहां Volkswagen का संचालन है. यूनियन ने साफ कहा कि यदि इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाया गया तो उनका पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा.

कंपनी ने क्या कहा?

Volkswagen के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को बड़े बदलावों से गुजरना होगा. हालांकि उन्होंने मीडिया रिपोर्ट में बताए गए प्रस्तावों पर सीधे टिप्पणी नहीं की. उनका कहना है कि कार्यकारी बोर्ड पिछले कुछ महीनों से कंपनी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए प्लान पर काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय सैनिक, सरकार ने पहली बार बताए नाम

Latest Stories

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बूस्ट देने की तैयारी, QCO नियमों में बड़ा बदलाव; AC, Toys समेत 10 सेक्टर को मिलेगी राहत

पावर ग्रिड के बोर्ड ने उधार लेने की लिमिट बढ़ाई, ₹2.2 लाख करोड़ करने की दी मंजूरी

SEBI ने दिया अनिल अंबानी को झटका, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सेटलमेंट के अनुरोध को किया खारिज

₹7717 करोड़ का पैकेज, मस्क के बाद इस भारतीय मूल के CEO को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी; हर दिन कमाते हैं 21 करोड़

नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत बड़े बदलाव की तैयारी, दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए शुरू होगा अलग-अलग वेतन सिस्टम

सोना ₹1.43 लाख और चांदी ₹2.22 लाख पर, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट